{"_id":"67fe20c2e23f9a54670fe7f6","slug":"india-s-merchandise-exports-stand-at-usd-437-42-bn-in-2024-25-as-against-usd-437-07-bn-in-2023-24-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exports: भारतीय उत्पादों के निर्यात में पिछले साल की तुलना में मामूली इजाफा, वाणिज्य सचिव ने दिए ये आंकड़े","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Exports: भारतीय उत्पादों के निर्यात में पिछले साल की तुलना में मामूली इजाफा, वाणिज्य सचिव ने दिए ये आंकड़े
Tue, 15 Apr 2025 02:33 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:33 PM IST
सार
Exports: भारतीय वस्तुओं के निर्यात का आंकड़ा 2024-25 में 437.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2023-24 में यह आंकड़ा 437.07 बिलियन अमरीकी डॉलर था। इस तरह निर्यात में पिछले साल की तुलना में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
भारत से ताबड़तोड़ एक्सपोर्ट हुआ ये फोन
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वस्तुओं के निर्यात का आंकड़ा 2024-25 में 437.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2023-24 में यह आंकड़ा 437.07 बिलियन अमरीकी डॉलर था। इस तरह निर्यात में पिछले साल की तुलना में मामूली वृद्धि दिखी है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने मंगलवार को यह खुलासा किया।
विज्ञापन
सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत का निर्यात चार महीने बाद मामूली रूप से बढ़ा है। देश का निर्यात मार्च महीने में 0.7 फीसदी की वृद्धि के साथ 41.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, इस बीच हमारा व्यापार घाटा बढ़कर 21.54 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) की बात करें तो भारत का कुल निर्यात 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 437.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान देश का आयात 6.62 प्रतिशत बढ़कर 720.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जिससे व्यापार घाटा बढ़कर 282.82 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
सरकार ने अपने आंकड़ों में बताया है कि फरवरी में देश का व्यापार घाटा 14.05 अरब डॉलर पर था। पिछले साल मार्च में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर 15.33 अरब डॉलर था। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान व्यापार घाटा 241.14 अरब डॉलर था। आयात की बात करें तो मार्च में यह सालाना आधार पर चार महीने में सबसे अधिक 11.3% या 65.51 अरब डॉलर की वृद्धि हुई।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन