फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's kharif crop sowing continues to outpace previous year's figures, Business News and Updates

Biz Updates: खरीफ फसलों की बुवाई अब तक पिछले साल से 1.4 फीसदी ज्यादा, गौतम अदाणी मिले ब्रिटिश उच्चायुक्त से

Mon, 12 Aug 2024 10:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 12 Aug 2024 10:20 PM IST
सार

Biz Updates: कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार किसानों ने इस साल अब तक 979.89 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुवाई की है। इस वर्ष धान, दलहन, तिलहन, बाजरा और गन्ने की बुवाई सालाना आधार पर अधिक रही है। दूसरी ओर, कपास और जूट/मेस्ता की बुआई में गिरावट आई है।

विज्ञापन
India's kharif crop sowing continues to outpace previous year's figures, Business News and Updates
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

धान की बुवाई का रकबा चालू खरीफ (ग्रीष्मकालीन बुवाई) सीजन में 4.28 फीसदी बढ़कर 3.31 करोड़ हेक्टेयर हो गया है। एक साल पहले समान अवधि में यह 3.18 करोड़ हेक्टेयर था। इस दौरान कपास का रकबा घट गया है। यह 1.1 करोड़ हेक्टेयर रह गया है जो एक साल पहले 1.2 करोड़ हेक्टेयर था। कृषि मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कई क्षेत्रों में व्यापक वर्षा के पूर्वानुमान के बीच धान के रकबे में वृद्धि हुई है। चालू खरीफ सीजन में दलहन का रकबा मामूली रूप से बढ़कर 1.17 करोड़ हेक्टेयर हो गया है। एक साल पहले की अवधि में 1.10 करोड़ हेक्टेयर था। तिलहन की बुवाई पिछले वर्ष के 1.82 करोड़ हेक्टेयर की तुलना में 1.83 करोड़ हेक्टेयर रही है।

विज्ञापन


अरहर की बुवाई में वृद्धि, उड़द में गिरावट
दालों में अरहर की बुवाई में वृद्धि देखी गई, जबकि उड़द के रकबे में गिरावट आई। मोटे अनाज व गन्ने की बुवाई में मामूली वृद्धि देखी गई। खरीफ की सभी फसलों का कुल क्षेत्रफल पिछले वर्ष के 9.6 करोड़ हेक्टेयर के मुकाबले 9.79 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंच गया है। खरीफ बुवाई का मौसम आमतौर पर जून में शुरू होता है और कटाई अक्तूबर में शुरू होती है।
विज्ञापन


ईडी ने महाराष्ट्र में चलाया तलाशी अभियान
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की मुंबई शाखा पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 9 अगस्त को महाराष्ट्र के बीड, औरंगाबाद, पुणे, नवी मुंबई में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मैसर्स ज्ञाननरेड्डी मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सुरेश कुटे और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के मामले में तलाशी ली गई। ईडी के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, बैंक फंड के रूप में चल संपत्ति, 1.2 करोड़ रुपये (लगभग) की डीमैट खाता होल्डिंग जब्त/फ्रीज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए पीएनबी का डेबिट कार्ड
पंजाब नेशनल बैंक ने दृष्टिबाधित ग्राहकों के लिए पीएनबी अंतःदृष्टि ब्रेल डेबिट कार्ड लॉन्च किया है। यह संपर्क रहित नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड डेबिट कार्ड रुपे नेटवर्क पर उपलब्ध है। नया कार्ड वित्तीय पहुंच के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वोडाफोन को 6,432 करोड़ रुपये का घाटा
वोडाफोन आइडिया को जून तिमाही में 6,432 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले समान तिमाही में यह 7,840 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में 7,675 करोड़ का नुकसान हुआ था। राजस्व भी घटकर 10,508 करोड़ रह गया है।

ब्रिटेन की मोबाइल कंपनी में 24.5% हिस्सा खरीदेगी भारती
सुनील भारती मित्तल का समूह ब्रिटेन की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड और मोबाइल कंपनी बीटी समूह में करीब चार अरब डॉलर में 24.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक, भारती एंटरप्राइजेज की अंतरराष्ट्रीय निवेश इकाई भारती ग्लोबल पैट्रिक ड्राही की अल्टाइस से बीटी समूह में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। बाकी हिस्सेदारी नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद लेगी। कंपनी ने सौदे के आकार का खुलासा नहीं किया।

गौतम अदाणी ने ब्रिटिश उच्चायुक्त की मेजबानी की
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने ट्वीट किया, ''ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन की मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमेशा विकसित होने वाले वैश्विक परिदृश्य पर उसका तेज और व्यावहारिक रुख वास्तव में मनोरम है। उन्हें यूके के अग्रणी विश्वविद्यालयों के लिए नियत शेवेनिंग-अदानी एआई छात्रवृत्ति पुरस्कार विजेताओं के हमारे दूसरे बैच के साथ देखना भी उतना ही प्रेरणादायक रहा। अदाणी समूह इन शानदार माइंड्स का समर्थन करने के लिए रोमांचित है क्योंकि वे भारत और यूके दोनों के लिए एआई महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं।"

Image

यूनियन बैंक सहित पांच पर दो करोड़ से ज्यादा जुर्माना
नियमों के उल्लंघन के मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सीएसबी, मुथूट सहित पांच पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने सोमवार को कहा, सीएसबी बैंक पर जोखिमों का पालन नहीं करने पर 1.86 करोड़ दंड लगा है। यूनियन बैंक पर केवाईसी मामले में 1.06 करोड़ का जुर्माना लगा है। मुथूट हाउसिंग फाइनेंस व निडो होम फाइनेंस पर 5-5 लाख व अशोका विनियोगा पर 3.1 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed