फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's key infra sectors' growth slows to 4% in June

Growth: जून में आठ बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर धीमी होकर 4% पर पहुंची; बिजली उत्पादन में 7.7% की तेजी आई

Wed, 31 Jul 2024 05:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 31 Jul 2024 05:51 PM IST
सार

Growth: सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोयला, बिजली, प्राकृतिक गैस, इस्पात, उर्वरक और सीमेंट के उत्पादन में जून 2024 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। कच्चे तेल का उत्पादन जून में 2.6 प्रतिशत घटा जबकि पिछले साल जून में इसमें 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

विज्ञापन
India's key infra sectors' growth slows to 4% in June
इस्पात उत्पादन - फोटो : istock

विस्तार

देश के आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जून में घटकर सालाना आधार पर चार प्रतिशत रह गई, यह मई में 6.3 प्रतिशत थी। जून 2023 में इन क्षेत्रों में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोयला, बिजली, प्राकृतिक गैस, इस्पात, उर्वरक और सीमेंट के उत्पादन में जून 2024 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। कच्चे तेल का उत्पादन जून में 2.6 प्रतिशत घटा जबकि पिछले साल जून में इसमें 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

विज्ञापन


जून 2023 में 9.9 प्रतिशत के विस्तार के मुकाबले इस साल जून में सीमेंट उत्पादन में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस बीच, जून 2024 में कोयला उत्पादन में 14.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जून 2024 में बिजली उत्पादन में 7.7 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 4.2 प्रतिशत थी। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 5.7 प्रतिशत बढ़ा जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 6 प्रतिशत था।
विज्ञापन


आईसीआई (Index of Eight Core Industries) एक महत्वपूर्ण बैरोमीटर के रूप में कार्य करता है, जो आठ प्रमुख उद्योगों, अर्थात् सीमेंट, कोयला, कच्चे तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों और इस्पात के सामूहिक और व्यक्तिगत प्रदर्शन दोनों को मापता है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में इन उद्योगों का भारांक 40.27 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed