फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's forex reserves jump USD 9.112 bn to USD 615.971 bn Business News and Updates

Business Updates: विदेशी मुद्रा भंडार 9.112 अरब डॉलर बढ़कर 615.971 अरब डॉलर हुआ, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े

Fri, 22 Dec 2023 07:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 22 Dec 2023 07:49 PM IST
सार

Forex Reserves: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 15 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 8.349 अरब डॉलर बढ़कर 545.048 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।

विज्ञापन
India's forex reserves jump USD 9.112 bn to USD 615.971 bn Business News and Updates
फॉरेक्स - फोटो : pixabay

विस्तार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 9.112 अरब डॉलर बढ़कर 615.971 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने इससे जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। इससे पिछले सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.816 अरब डॉलर बढ़कर 606.859 अरब डॉलर हो गया था।

विज्ञापन


अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। केंद्रीय बैंक की ओर से पिछले साल से वैश्विक घटनाक्रमों के कारण उपजे दबाव के बीच रुपये को बचाने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल किए जाने के बाद इसमें कमी आई । 

विज्ञापन

एफसीए 8.349 अरब डॉलर बढ़कर 545.048 अरब डॉलर हुआ

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 15 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 8.349 अरब डॉलर बढ़कर 545.048 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्ड रिजर्व और एसडीआर में भी हुआ इजाफा

रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार (गोल्ड रिजर्व) 44.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 47.577 अरब डॉलर हो गया। केंद्रीय बैंक के अनुसार इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 13.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.323 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) में भारत का मुद्रा भंडार 18.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.023 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed