फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's Forex Reserves Decline by USD 5.62 Billion to USD 689.73 Billion says RBI

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 5.62 अरब डॉलर घटकर 689.73 अरब डॉलर पर, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े

Fri, 07 Nov 2025 06:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 07 Nov 2025 06:49 PM IST
सार

Forex Reserves: भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि 31 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.623 अरब डॉलर घटकर 689.733 अरब डॉलर रह गया। कुल भंडार 6.925 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 695.355 अरब  डॉलर रह गया। आइए इस बारे में विस्तार से जानें। 

विज्ञापन
India's Forex Reserves Decline by USD 5.62 Billion to USD 689.73 Billion says RBI
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि 31 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.623 अरब डॉलर घटकर 689.733 अरब डॉलर रह गया। कुल भंडार 6.925 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 695.355 अरब  डॉलर रह गया।

विज्ञापन

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 1.957 अरब डॉलर की गिरावट

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.957 अरब डॉलर घटकर 564.591 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर के आधार पर मापी जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।

विज्ञापन

एसडीआर 19 मिलियन डॉलर कम हुआ हुआ

आरबीआई के अनुसार सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 3.81 अरब डॉलर घटकर 101.726 अरब डॉलर रह गया। शीर्ष बैंक ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 19 मिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 18.644 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गए। आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में भारत की आरक्षित स्थिति 164 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 4.772 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed