Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's February WPI inflation at 0.20% versus 0.27% in January, 4-month low

WPI: फरवरी में थोक महंगाई दर में मामूली परिवर्तन, चार महीने के निचले स्तर 0.20% पर पहुंचा आंकड़ा

Thu, 14 Mar 2024 12:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 14 Mar 2024 12:45 PM IST
सार

WPI: थोक मुद्रास्फीति सालाना आधार पर फरवरी में चार महीने के निचले स्तर 0.20 प्रतिशत पर आ गई, जो जनवरी में 0.27 प्रतिशत थी। वाणिज्य मंत्रालय के गुरुवार को इसके आंकड़े जारी किए।

विज्ञापन
India's February WPI inflation at 0.20% versus 0.27% in January, 4-month low
देश में थोक महंगाई कम हुई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति सालाना आधार पर फरवरी में चार महीने के निचले स्तर 0.20 प्रतिशत पर आ गई, जो जनवरी में 0.27 प्रतिशत थी। वाणिज्य मंत्रालय के गुरुवार को इसके आंकड़े जारी किए। 
विज्ञापन


समीक्षाधीन महीने में आनुक्रमिक मूल्य सूचकांक में 0.07 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जबकि इससे एक महीने पहले इसमें 0.33 प्रतिशत की गिरावट आई थी। 

फरवरी, 2024 में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली, मशीनरी और उपकरण और मोटर वाहनों, ट्रेलरों और सेमी-ट्रेलरों आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण है।
विज्ञापन


खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति फरवरी में 6.95 प्रतिशत थी। प्राथमिक वस्तुओं की मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 4.49 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व महीने में 3.84 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे तेल की थोक कीमतों में इजाफा

कच्चे तेल की थोक मुद्रास्फीति फरवरी में 8.24 प्रतिशत बढ़ी। ईंधन और बिजली मुद्रास्फीति फरवरी में शून्य से 1.59 प्रतिशत नीचे रही जबकि जनवरी में इसमें शून्य से 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई थी। विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति फरवरी में शून्य से 1.27 प्रतिशत नीचे रही।


इस सप्ताह की शुरुआत में, भारत की खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किए गए थे, जिसमें बताया गया था कि यह जनवरी के 5.10 प्रतिशत की तुलना में फरवरी में वार्षिक आधार पर 5.09 प्रतिशत तक कम हो गया है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से यह आंकड़े जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed