फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's exports increased by nine percent to $38.13 billion, trade deficit at its highest in 7 months.

Export: भारत का निर्यात नौ फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर, व्यापार घाटा 7 माह के शीर्ष पर

Sat, 15 Jun 2024 06:47 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क
अमर उजाला, न्यूज डेस्क Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Jun 2024 06:47 AM IST
सार

भारत का निर्यात 2024 में 9 फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर पहुंच गया है। यह बढ़ोत्तर तब हुई जब विश्व में कई क्षेत्रों में अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि व्यापार घाटा भी पिछले 7 महीनों के उच्चतम स्तर पर 23.78 तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
India's exports increased by nine percent to $38.13 billion, trade deficit at its highest in 7 months.
निर्यात - फोटो : Istock

विस्तार

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत से वस्तुओं का निर्यात मई, 2024 में सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में देश से 34.95 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया गया था। व्यापार घाटा भी पिछले माह बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर 23.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले अक्तूबर, 2023 में सर्वाधिक 31.46 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था।

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कच्चे तेल की खरीदारी बढ़ने से मई में आयात भी 7.7 फीसदी बढ़कर 61.91 अरब डॉलर पहुंच गया। मई, 2023 में 57.48 अरब डॉलर का आयात किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक, औषधि, कपड़ा और प्लास्टिक जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले अप्रैल, 2024 में देश का निर्यात घटकर 41.68 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों यानी अप्रैल-मई में निर्यात 5.1 फीसदी बढ़कर 73.12 अरब डॉलर पहुंच गया। आयात भी 8.89 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 116 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


रत्न-आभूषण निर्यात में 4.97 फीसदी गिरावट
रत्न एवं आभूषण का निर्यात मई में 4.97 फीसदी घटकर 20,713.37 करोड़ रुपये रह गया। रत्न व आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के आंकड़ों के मुताबिक, सोने के आभूषणों का निर्यात 13.1 फीसदी बढ़कर 5,507.71 करोड़ पहुंच गया। चांदी के आभूषणों का निर्यात भी बढ़कर 1,103.72 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, तराशे और पॉलिश किए गए हीरों का सकल निर्यात 14,190.28 करोड़ से घटकर 12,270.54 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी जारी रहेगी वृद्धि : वाणिज्य सचिव
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, निर्यात के नजरिये से मई उत्कृष्ट महीना रहा है। आगे भी यह प्रवृत्ति जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, उन्नत अर्थव्यवस्थाओं में महंगाई कम हो रही है। इससे क्रय शक्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे आयात की मांग बढ़ेगी।

सेवाओं का निर्यात भी बढ़ा
सेवाओं का निर्यात मई में सालाना आधार पर 11.74 फीसदी बढ़कर 30.16 अरब डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 26.99 अरब डॉलर था। सेवाओं का आयात भी 8.81 फीसदी बढ़कर 17.28 अरब डॉलर पहुंच गया।


क्रूड आयात में 28% तेजी
कच्चे तेल का आयात मई में 28 फीसदी बढ़कर 20 अरब डॉलर पहुंच गया। इस तरह, 2024-25 के पहले दो महीनों में क्रूड आयात 24.4 फीसदी बढ़कर 36.4 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, सोने का आयात घटकर 3.33 अरब डॉलर रह गया।

इन देशों को किया सर्वाधित निर्यात
 भारत ने जिन पांच देशों को सर्वाधिक निर्यात किया, उनमें अमेरिका, नीदरलैंड, यूएई, मलयेशिया और ब्रिटेन शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed