{"_id":"651bf23deb1f4f1ff20b658a","slug":"india-s-coal-production-rises-16-per-cent-in-september-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coal Output: देश का कोयला उत्पादन 16 प्रतिशत बढ़कर 67.21 मिट्रिक टन हुआ, मंत्रालय ने बयान जारी कर ये कहा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Coal Output: देश का कोयला उत्पादन 16 प्रतिशत बढ़कर 67.21 मिट्रिक टन हुआ, मंत्रालय ने बयान जारी कर ये कहा
Tue, 03 Oct 2023 04:23 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 03 Oct 2023 04:23 PM IST
सार
Coal Output: मंत्रालय ने कहा कि कोयला क्षेत्र में अभूतपूर्व तेजी देखी गई, जिसमें उत्पादन, प्रेषण और स्टॉक का स्तर उल्लेखनीय ऊंचाइयों तक पहुंच गया। कोयला मंत्रालय ने कहा कि वह लगातार कोयला उत्पादन और प्रेषण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
कोयले का उत्पादन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का कोयला उत्पादन सितंबर में 15.81 प्रतिशत बढ़कर 67.21 करोड़ टन रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 58.04 करोड़ टन था। कोयला मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में सितंबर तक कुल कोयला उत्पादन 12.06 प्रतिशत बढ़कर 428.25 मिट्रिक टन हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 382.16 मिट्रिक टन था।
विज्ञापन
घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड का उत्पादन सितंबर में बढ़कर 51.44 मिट्रिक टन हो गया, जो एक साल पहले 45.67 मिट्रिक टन था। इसके अलावा कोयले की ढुलाई बढ़कर 70.33 मिट्रिक टन हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष के सितंबर में 61.10 मिट्रिक टन थी।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि कोयला क्षेत्र में अभूतपूर्व तेजी देखी गई, जिसमें उत्पादन, प्रेषण और स्टॉक का स्तर उल्लेखनीय ऊंचाइयों तक पहुंच गया। कोयला मंत्रालय ने कहा कि वह लगातार कोयला उत्पादन और प्रेषण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। मंगलवार को बाजार में ओपनिंग भी लाल निशान पर ही हुई थी। कारोबार के दौरान बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में करीब आधे फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आज के ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स में 316.31 प्वाइंट या फिर 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 इंडेक्स 109.50 प्वाइंट्स यानी कि 0.56 की गिरावट के साथ क्लोज हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान 1816 शेयरों में खरीदारी, 1817 शेयरों में बिकवाली दिखी। हालांकि 189 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।