फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's Agricultural exports fall 9 pc to USD 43.7 bn during Apr-Feb 2024 due to global, domestic factors

Agri Exports: अप्रैल-फरवरी के बीच कृषि निर्यात 9% घटकर 43.7 अरब डॉलर हुआ, देश के बाहर सबसे अधिक गईं ये चीजें

Tue, 23 Apr 2024 05:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 23 Apr 2024 05:50 PM IST
सार

Agri Exports: लाल सागर संकट और अन्य वैश्विक कारणों से वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-फरवरी अवधि के दौरान देश का कृषि निर्यात 8.8 प्रतिशत घटकर 43.7 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-फरवरी 2022-23 में कृषि उत्पादों का निर्यात 47.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

विज्ञापन
India's Agricultural exports fall 9 pc to USD 43.7 bn during Apr-Feb 2024 due to global, domestic factors
कृषि उत्पादों का निर्यात - फोटो : amarujala.com

विस्तार

लाल सागर संकट और अन्य वैश्विक कारणों से वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-फरवरी अवधि के दौरान देश का कृषि निर्यात 8.8 प्रतिशत घटकर 43.7 अरब डॉलर रह गया। इसका कारण रूस-यूक्रेन युद्ध और चावल, गेहूं, चीनी और प्याज जैसी महत्वपूर्ण वस्तुओं पर घरेलू प्रतिबंध लगाया जाना भी है। 

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-फरवरी 2022-23 में कृषि उत्पादों का निर्यात 47.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। अप्रैल से फरवरी के बीच भारत के कृषि सकल घरेलू उत्पाद में भी महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई, 2023-24 में इसमें केवल 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 2022-23 में 4.7 प्रतिशत से कम है।   
विज्ञापन


आंकड़ों से यह भी पता चला है कि एपीडा बास्केट में 719 अनुसूचित कृषि उत्पादों का निर्यात पिछले वित्त वर्ष की 11 महीने की अवधि के दौरान 6.85 प्रतिशत घटकर 22.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया, जबकि अप्रैल-फरवरी 2022-23 में यह 24 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चावल, गेहूं, चीनी और प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध से प्रभावित हुए आंकड़े

एक अधिकारी ने कहा कि चावल, गेहूं, चीनी और प्याज जैसी जिंसों के निर्यात पर प्रतिबंध से पिछले वित्त वर्ष में 5-6 अरब डॉलर का कृषि निर्यात प्रभावित हुआ है। हालांकि, 24 प्रमुख वस्तुओं (एपीडा बास्केट में) में से 17 के निर्यात में इस अवधि के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई और इनमें ताजे फल, भैंस का मांस, प्रसंस्कृत सब्जियां, बासमती चावल और केला शामिल हैं।   

इस्राइल-ईरान युद्ध का फिलहाल असर नहीं, पर स्थिति की निगरानी कर रहा वाणिज्य मंत्रालय

बासमती चावल का निर्यात अप्रैल-फरवरी 2022-23 के 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अप्रैल-फरवरी 2023-24 में 5.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, इसमें 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी ने यह भी कहा कि निर्यात पर इस्राइल-ईरान युद्ध का कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है क्योंकि यह भी शुरू ही हुआ है, लेकिन हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। अभी तक इसका कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ा है। 



अधिकारी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में भारत में बने मादक पेय पदार्थों के निर्यात में भी वृद्धि दर्ज की गई है। इस सेगमेंट में महंगे भारतीय ब्रांडों के निर्यात में अच्छी वृद्धि हुई है। वैश्विक स्तर 2022 में 113.66 अरब डालर के मादक पेय पदार्थों का आयात किया गया। वहीं वर्ष 2022 में इस मामले में भारत का निर्यात करीब 18 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा। वर्तमान में मादक पेय पदार्थों के वैश्विक निर्यात के मामले में भारत 40वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed