फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Russia Kremlin Statement about Russian Oil Know about India-Russia Oil Purchase

Russia: 'भारत उन स्रोतों से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र जिन्हें वह लाभकारी मानता है', क्रेमलिन का बयान

Mon, 08 Dec 2025 09:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 08 Dec 2025 09:24 PM IST
सार

Russia: रूस की ओर से एक बयान में कहा गया है कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और वह उन स्रोतों से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र है जिन्हें वह लाभकारी मानता है। रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे के ठीक बयान क्रेमलिन की ओर से यह बयान काफी अहम है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
India Russia Kremlin Statement about Russian Oil Know about India-Russia Oil Purchase
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : PTI

विस्तार

क्रेमलिन ने सोमवार को कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और वह उन स्रोतों से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र है जिन्हें वह लाभकारी मानता है। साथ ही, उसने विश्वास जताया कि नई दिल्ली अपने आर्थिक हितों को सुनिश्चित करने की नीति पर कायम रहेगा।

विज्ञापन


6 अगस्त को अमेरिका ने रूस से तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगा दिया। अगस्त के अंत में, भारतीय वस्तुओं और सेवाओं के आयात पर अमेरिकी शुल्क बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया।
विज्ञापन


क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पिछले शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई शिखर वार्ता के बाद संवाददाताओं से कहा, "भारत एक संप्रभु राष्ट्र होने के नाते, विदेशी व्यापार करता है और ऊर्जा संसाधन खरीदता है, जहां यह उसके लिए लाभदायक हो।"
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी वार्ता के बाद बोलते हुए रूसी नेता ने आश्वासन दिया कि मास्को भारत का विश्वसनीय ऊर्जा आपूर्तिकर्ता बना रहेगा। जब पेस्कोव से पूछा गया कि क्या नई दिल्ली मास्को से ईंधन खरीदना जारी रखेगी, तो उन्होंने कहा, "और, जहां तक हम समझते हैं, हमारे भारतीय साझेदार अपने आर्थिक हितों को सुनिश्चित करने के लिए इस दिशा में काम जारी रखेंगे।"

2022 में यूक्रेनी संघर्ष शुरू होने के बाद भारत रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया। रिपोर्टों के अनुसार, पश्चिमी देशों के दबाव के कारण भारत अपने तेल आयात में रूसी कच्चे तेल की हिस्सेदारी कम कर रहा है।


क्रेमलिन के आर्थिक सलाहकार मैक्सिम ओरेश्किन ने राष्ट्रीय प्रसारक चैनल 1 से बात करते हुए कहा, "मास्को के पास प्रतिबंधों से बचने का लंबा अनुभव है और यदि भारत इच्छुक है तो हम कच्चे तेल की आपूर्ति के तरीके ढूंढ लेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed