फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India remains a bright spot, economy expected to grow 6.7% in 2024: UN

UN: भारतीय अर्थव्यवस्था में चमक बरकरार, यूएन की रिपोर्ट में दावा- 2024 में 6.7 प्रतिशत रहेगी वृद्धि दर

Wed, 17 May 2023 10:41 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 17 May 2023 10:41 AM IST
सार

Indian Economy: भारत में मुद्रास्फीति 2023 में घटकर 5.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है क्योंकि वैश्विक कमोडिटी की कीमतों में नरमी है और मुद्रा में धीमी गिरावट से आयातित मुद्रास्फीति में आती है। वैश्विक आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2023 जिसे जनवरी में जारी किया गया था, उसके अनुमानों में ताजा रिपोर्ट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
India remains a bright spot, economy expected to grow 6.7% in 2024: UN
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : youtube

विस्तार

कैंलेडर वर्ष 2024 में भारतीय आर्थव्यवस्था 6.7 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ सकती है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की एक रिपोर्ट के अनुसार घरेलू मांग में लचीलापन बरकरार रहने से अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी। हालांकि यूएन की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उच्च ब्याज दरों और बाहारी मांग में कमजोरी से निवेश और निर्यात पर दबाव बना रहेगा।

विज्ञापन

2023 के मध्य तक विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं नामक रिपोर्ट जारी

यूएन ने साउथ एशिया के सबसे बड़े देश भारत के बारे में '2023 के मध्य तक विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं' नामक रिपोर्ट मंगलवार को जारी की। रिपोर्ट के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2023 में भारतीय अर्थव्यवस्थ के वृद्धि की रफ्तार 5.8 प्रतिशत रह सकती है। जबकि 2023 में यह बढ़कर 6.7 प्रतिशत हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार घरेलू मांग में लचीलापन बरकरार रहने से भारतीय अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी। हालाकि ब्याज की ऊंची दरों और कमजोर वैश्विक मांगों के कारण 2023 में निवेश और निर्यात पर दबाव बना रह सकता है। 

विज्ञापन

भारत में मुद्रास्फीति 2023 में घटकर 5.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद

भारत में मुद्रास्फीति 2023 में घटकर 5.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है क्योंकि वैश्विक कमोडिटी की कीमतों में नरमी है और मुद्रा में धीमी गिरावट से आयातित मुद्रास्फीति में आती है। वैश्विक आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2023 जिसे जनवरी में जारी किया गया था, उसके अनुमानों में ताजा रिपोर्ट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूएन के अधिकारी बोले- भारतीय अर्थव्यवस्था में कई सकारात्मक चीजें दिख रहीं

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग में वैश्विक आर्थिक निगरानी शाखा, आर्थिक विश्लेषण और नीति प्रभाग के प्रमुख हामिद राशिद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भारत विश्व अर्थव्यवस्था में एक 'ब्राइट स्पॉट यानी उज्ज्वल बिंदू' बना हुआ है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत के संबंध में हमारे अनुमान जनवरी से नहीं बदले हैं। भारतीय आर्थव्यवस्था के संबंध में कई सकारात्मक चीजें दिख रही हैं जिनमें मुद्रास्फीति में आई बढ़िया गिरावट शामिल है। उन्होंने कहा, "हम इस साल के लिए अपने पूर्वानुमान को लेकर काफी आश्वस्त हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed