फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Ratings reduced GDP growth projection for FY22

झटका: इंडिया रेटिंग्स ने घटाया GDP का अनुमान, कहा- 2021 तक पूरा नहीं हो पाएगा वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

Thu, 19 Aug 2021 02:03 PM IST
‌डिंपल अलावाधी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 19 Aug 2021 02:03 PM IST
सार

इंडिया रेटिंग्स ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 9.4 फीसदी रह सकती है। 

विज्ञापन
India Ratings reduced GDP growth projection for FY22
अर्थव्यवस्था जीडीपी - फोटो : pixabay

विस्तार

इंडिया रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का पूर्वानुमान 9.6 फीसदी से घटाकर 9.4 फीसदी कर दिया है। इस संदर्भ में रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बाद मजबूत रिकवरी हुई है। लेकिन देश की पूरी जनसंख्या को वर्ष के अंत तक वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन


अनुमान के अनुसार, पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 15.3 फीसदी रह सकती है, दूसरी तिमाही में 8.3 फीसदी, तीसरीतिमाही में 7.8 फीसदी और चौथी तिमाही में एजेंसी ने 7.8 फीसदी वृद्धि दर का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जताया था 9.6 फीसदी वृद्धि दर का अनुमान
अपने पिछले पूर्वानुमान में एजेंसी ने कहा था कि अर्थव्यवस्था की रिकवरी की रफ्तार टीकाकरण पर निर्भर करेगी और अगर देश में दिसंबर के अंत तक पूरी व्यस्क जनसंख्या को टीका लग जाता है, तो 2021-22 में जीडीपी की वृद्धि दर 9.6 फीसदी तक पहुंच सकती है। वरना यह 9.1 फीसदी रहेगी।'
 

आरबीआई ने जताया 9.5 फीसदी की वृद्धि दर का अनुमान
इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए RBI द्वारा अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 9.5 फीसदी है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 21.4 फीसदी होगी, दूसरी तिमाही में 7.3 फीसदी, तीसरी तिमाही में 6.3 फीसदी और चौथी तिमाही में 6.1 फीसदी। शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में देश की वास्तविक जीडीपी 17.2 फीसदी रह सकती है।



रेटिंग एजेंसी इकरा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की जीडीपी में 20 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है। लेकिन इस वृद्धि के बावजूद यह कोविड-19 से पहले के स्तर की तुलना में काफी कम रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed