फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India ranks 9th in the world interest rate hike this year Argentina increased by 37 percent

Interest Rate Hike: भारत ब्याज दर बढ़ाने में दुनिया में नौवें स्थान पर, अर्जेंटीना ने की 37 प्रतिशत की वृद्धि

Fri, 09 Dec 2022 04:29 AM IST
वीरेंद्र शर्मा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 09 Dec 2022 04:29 AM IST
सार

भारत से कम दर बढ़ाने के मामले में यूरो जोन सहित चार देश रहे हैं। यूरो जोन में 2 फीसदी ब्याज दर बढ़ी है। फ्रांस, इटली व जर्मनी ने भी 2-2 फीसदी दर बढ़ाया है। कनाडा के केंद्रीय बैंक ने 3.5 फीसदी, दक्षिण अफ्रीका ने 3.25 फीसदी की बढ़त की है।

विज्ञापन
India ranks 9th in the world interest rate hike this year Argentina increased by 37 percent
Saving Bank Account Interest Rate - फोटो : Istock

विस्तार

आर्थिक वृद्धि को रोककर महंगाई को काबू में लाने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने का सिलसिला पूरी दुनिया में चल रहा है। जनवरी से लेकर नवंबर तक प्रमुख देशों में दर बढ़ाने के मामले में भारत नौवें स्थान पर है। भारत ने इस साल नीतिगत दर में 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जबकि अर्जेंटीना ने सबसे अधिक 37 फीसदी की वद्धि की है। 
विज्ञापन


भारत से कम दर बढ़ाने के मामले में यूरो जोन सहित चार देश रहे हैं। यूरो जोन में 2 फीसदी ब्याज दर बढ़ी है। फ्रांस, इटली व जर्मनी ने भी 2-2 फीसदी दर बढ़ाया है। कनाडा के केंद्रीय बैंक ने 3.5 फीसदी, दक्षिण अफ्रीका ने 3.25 फीसदी की बढ़त की है। भारत में लगातार पांच बार दरों को बढ़ाने से खुदरा महंगाई 7 फीसदी से नीचे आ गई है और अगर यह नवंबर में 6 फीसदी पर आती है तो फरवरी में 0.25 फीसदी की बढ़त एक बार और हो सकती है।
विज्ञापन


कोटक महिंद्रा के एमडी उदय कोटक ने कहा, महंगाई को 6 फीसदी से नीचे लाने के लिए आरबीआई एक बार और दर बढ़ा सकता है। हालांकि, वह इसे 4 फीसदी तक लाने की कोशिश करेगा। सीआईआई के कार्यक्रम में उन्होंने कहा, अमेरिकी केंद्रीय बैंक की इस महीने होने वाली बैठक से आगे का संकेत मिलेगा। फेड रिजर्व ने भी नीतिगत दर बढ़ाने की रफ्तार धीमी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन देशों में इतनी बढ़ी दर
 देश  दर (फीसदी में)
मैक्सिको   4.50 फीसदी
अमेरिका    3.75 फीसदी
यूके 2.75 फीसदी
ऑस्ट्रेलिया      2.75 फीसदी
ब्राजील    3.50 फीसदी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed