फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India ranks 3rd globally in fintech funding despite 33 percent lower infusion in 2024 says Report

Report: निवेश में गिरावट के बावजूद भारत में खूब हुई फिनटेक फंडिंग, साल 2024 में तीसरे स्थान पर रहे हम

Mon, 13 Jan 2025 02:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 13 Jan 2025 02:19 PM IST
सार

Tracxn की सह-संस्थापक नेहा सिंह का कहना है कि भारत का फिनटेक सेक्टर पूरी दुनिया में अपनी जगह बना रहा है। साल 2024 में दो कंपनियां यूनिकॉर्न की श्रेणी में आईं, उनमें मनी व्यू और पर्फियोस का नाम शामिल है।

विज्ञापन
India ranks 3rd globally in fintech funding despite 33 percent lower infusion in 2024 says Report
फिनटेक सेक्टर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

साल 2024 फिनटेक सेक्टर में निवेश में भारी गिरावट वाला साल रहा। हालांकि भारत में इस सेक्टर में खूब निवेश हुआ और पूरी दुनिया में भारत तीसरे नंबर का देश है, जहां फिनटेक सेक्टर में सबसे ज्यादा फंडिंग हुई। मार्केट पर नजर रखने वाली फर्म Tracxn ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में फिनटेक सेक्टर में हुए निवेश में 33 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और बीते साल फिनटेक सेक्टर में भारत में कुल 1.9 अरब डॉलर की फंडिंग हुई। 
विज्ञापन


इन वजहों से निवेश में आ रही गिरावट
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिनटेक सेक्टर में गिरावट की वजह मांग में कमी और भू-राजनीतिक हालात रहे। साल 2023 में फिनटेक सेक्टर में भारत में 2.8 अरब डॉलर का निवेश हुआ था। हालांकि इसके बावजूद भारत का फिनटेक इकोसिस्टम मजबूत बना हुआ है और पूरी दुनिया में फिनटेक फंडिंग में भारत का तीसरा स्थान रहा। भारत से आगे इस मामले में सिर्फ अमेरिका और यूके का ही स्थान है। भारत में साल दर साल फिनटेक सेक्टर में फंडिंग में कमी आ रही है। साल 2022 में भारत में 5.6 अरब डॉलर का निवेश हुआ था, लेकिन उसके बाद से इसमें कमी आ रही है। 
विज्ञापन


तीसरी तिमाही मेंं खूब हुआ फिनटेक सेक्टर में निवेश
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा फंडिंग हुई और इस दौरान फिनटेक कंपनियों को 80 करोड़ डॉलर की फंडिंग हुई। यह पूरे साल हुई फंडिंग का 61 फीसदी है। दूसरी तिमाही में भी फंडिंग ने रफ्तार पकड़ी थी और अगस्त माह में सबसे ज्यादा 43 करोड़ डॉलर की फंडिंग हुई। साल 2024 में भारत के फिनटेक सेक्टर में दो नई यूनिकॉर्न कंपनियां उभरीं और फिनटेक कंपनियों के रिकॉर्ड आठ आईपीओ आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2024 में दो फिनटेक कंपनियां बनीं यूनिकॉर्न
Tracxn की सह-संस्थापक नेहा सिंह का कहना है कि भारत का फिनटेक सेक्टर पूरी दुनिया में अपनी जगह बना रहा है। साल 2024 में दो कंपनियां यूनिकॉर्न की श्रेणी में आईं, उनमें मनी व्यू और पर्फियोस का नाम शामिल है। साल 2023 में फिनटेक सेक्टर की सिर्फ एक कंपनी यूनिकॉर्न बनी थी। फिनटेक सेक्टर में डिजिटल लेंडिंग सॉल्यूसन का दबदबा रहा और कुल फंडिंग में से 64 प्रतिशत फंडिंग इन्हीं कंपनियों को मिली। डीएमआई फाइनेंस ने 33.4 करोड़, एमयूएफजी और क्रेडिट साइसन को 14 करोड़ डॉलर की फंडिंग हुई। फिनटेक फंडिंग में बंगलूरू सबसे आगे रहा। बंगलूरू के बाद मुंबई और दिल्ली का स्थान है। पीक एक्सवी पार्टनर्स, लेट्सवेंचर और वाई कॉम्बिनेटर आदि सबसे बड़े निवेशक बनकर उभरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed