फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India raises issues related to agriculture sector and rice export with UAE

Rice Export: भारत ने यूएई के सामने उठाए कृषि क्षेत्र और चावल निर्यात संबंधी मुद्दे, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 29 Oct 2022 05:50 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Oct 2022 05:50 AM IST
सार

विक्रमजीत सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच किए गए दो प्रमुख समझौतों के कारण द्विपक्षीय कारोबार नई ऊंचाइयां छू रहा है। सिंह ने कीटनाशक मौजूद होने की बात कह भारतीय निर्यातकों के चावल अस्वीकार करने की समस्या उठाई।

विज्ञापन
India raises issues related to agriculture sector and rice export with UAE
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ हुई बैठक में कृषि क्षेत्र और चावल निर्यातकों की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। भारत-यूएई परिषद अध्यक्ष सांसद और भारत यूएई संयुक्त कार्यबल के सदस्य एस. विक्रमजीत सिंह ने यूएई के विदेश व्यापार राज्यमंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयूदी से मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। 

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच किए गए दो प्रमुख समझौतों के कारण द्विपक्षीय कारोबार नई ऊंचाइयां छू रहा है। दोनों देशों के बीच वार्ता व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईपीए) और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के निष्कर्षों के मुताबिक ही हुई।
विज्ञापन


सिंह ने कीटनाशक मौजूद होने की बात कह भारतीय निर्यातकों के चावल अस्वीकार करने की समस्या उठाई। उन्होंने दोनों देशों को स्वीकार्य मानकों और लैब की स्थापना, भारत के फार्मा उत्पादों को तीव्र गति से स्वीकृति पर बल दिया। उन्होंने यूएई में निवेश की न्यूनतम सीमा कम करने पर भी बल दिया। वर्तमान में यह 10 करोड़ दिरहम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भारत-यूएई के द्विपक्षीय निवेश पर जल्द निर्णय लेने, दोनों देशों के संयुक्त उद्यमों पर काम सुव्यवस्थित करने पर भी बल दिया। यूएई के मंत्री ने भारत के साथ व्यापार की स्थिति पर संतोष जताया। साथ ही भारत में निवेश का भरोसा दिया। 


पंजाब के साथ सहयोग का भी उठाया मुद्दा
एस. विक्रमजीत सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर राज्य और यूएई के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर विमर्श किया। उन्होंने पंजाब के आधारभूत ढांचे में निवेश, बासमती निर्यात, कृषि प्रसंस्करण सेक्टर पर विचार विमर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed