फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India predicted to beat US China in next digital race according to GVG

डिजिटल रेस में अमेरिका और चीन को पछाड़ सकता है भारत: रिपोर्ट

Wed, 11 Dec 2019 12:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 11 Dec 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
India predicted to beat US China in next digital race according to GVG
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

साल 2030 तक भारत एक नया मुकाम हासिल कर सकता है। डिजिटल की रेस में भारत अमेरिका और चीन जैसे देशों से आगे निकल सकता है। आगामी वर्षं में अमेरिका की अमेजन और चीन की टेंसेंट जैसी भारत में आठ कंपनियां हो सकती हैं। अमेरिका की जीवीजी कैपिटल ने एक 'कौन जीतेगा अगली डिजिटल रेस' नाम से एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें यह अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में आगे बढ़ सकता है भारत

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हेल्थ, फूड, रिटेल, फाइनेंशल सर्विस, कंज्यूमर प्रोडक्ट, रियल एस्टेट, लॉजिस्टिक और टेलीकॉम जैसे बड़े क्षेत्रों में तेजी से विकास हो सकता है। भारत की एयरटेल, डीमार्ट, गोदरेज और रिलायंस जैसी अन्य कंपनियां काफी मजबूत हैं।  

विज्ञापन

पहली डिजिटल रेस में आई ये कंपनियां

रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली डिजिटल रेस यानी साल 1995 से अबतक दुनिया में आठ डिजिटल दिग्गज कंपनियां आई हैं, जिनमें से छह कंपनियां अमेरिका की हैं। इनमें अमेजन, एपल, फेसबुक, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और नेटफ्लिक्स शामिल हैं। वहीं अलीबाबा और टेंसेंट चीन की कंपनियां हैं। साथ ही दुनिया की 10 सबसे ज्यादा वैल्यूएबल कंपनियों में से सात कंपनियां इन्ही में से हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 - 2030 में हो सकती हैं 40 बड़ी कंपनियां

वहीं दूसरी डिजिटल रेस यानी 2020 से 2030 में भारत जैसे 15 देशों से लगभग 40 नए डिजिटल दिग्गज पैदा होने की संभावना है। उभरती बड़ी कंपनियों के पास बढ़ोतरी का ज्यादा मौका है।  

5000 कंपनियों की स्टडी पर आधारित है रिपोर्ट

बता दें कि अमेरिका की जीवीजी कैपिटल द्वारा जारी की गई 'कौन जीतेगा अगली डिजिटल रेस' रिपोर्ट 100 देशों की 5000 कंपनियों की स्टडी के आधार पर तैयार की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed