फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India on top for trust in businesses, NGOs; 4th for media, 5th in government

Trust: कारोबार-एनजीओ पर भरोसे के मामले में भारत शीर्ष पर; मीडिया और सरकार पर विश्वास के मामले में इस नंबर पर

Mon, 15 Jan 2024 08:23 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, दावोस
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, दावोस Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 15 Jan 2024 08:23 PM IST
सार

Edelman Trust Barometer: विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक से पहले एडेलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर वैश्विक रिपोर्ट 2024 जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि कारोबार और गैर सरकारी संगठनों में भरोसे के मामले में भारत शीर्ष स्थान पर है।

विज्ञापन
India on top for trust in businesses, NGOs; 4th for media, 5th in government
Edelman Trust Barometer 2024 - फोटो : Edelman

विस्तार

विश्व आर्थिक मंच की (डब्ल्यूईएफ) वार्षिक बैठक से पहले एडेलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर रिपोर्ट 2024 जारी की गई। इसके मुताबिक, कारोबार और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) में भरोसे के मामले में भारत शीर्ष पर है, जबकि मीडिया में भरोसे के मामले में यह चौथे और सरकार के लिए पांचवें स्थान पर है। रिपोर्ट में सरकार पर भरोसे के लिए सऊदी अरब को पहले नंबर पर जबकि मीडिया पर भरोसे के मामले में चीन को पहले स्थान पर रखा गया है। ट्रस्ट बैरोमीटर के अनुसार नियोक्ता में दिखाए गए विश्वास के मामले में इंडोनेशिया शीर्ष पर है और उसके बाद भारत दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


इस ऑनलाइन वार्षिक सर्वेक्षण में 28 देशों के 32 हजार से ज्यादा उत्तरदाताओं को शामिल किया गया था। गैर-सरकारी संगठनों, कारोबार, सरकार और मीडिया में औसत भरोसे पर तैयार समग्र सूचकांक में भारत दूसरे स्थान पर है। इस मामले में 2023 में भारत चौथे स्थान पर था। जबकि, चीन ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। 
विज्ञापन


सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर करीब 63 फीसदी लोग इस बात से चिंतित दिखे कि सरकारी नेता जानबूझकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि, व्यापार जगत के लिए यह आंकड़ा 61 फीसदी और पत्रकारों के लिए 64 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेक्षण में पाया गया कि विज्ञान अपनी आजादी खो रहा है। अमेरिका के दो-तिहाई (67 फीसदी) उत्तरदाताओं ने माना कि विज्ञान का राजनीतिकरण हो गया है। जबकि, चीन के तीन-चौथाई (75 प्रतिशत) उत्तरदाताओं ने माना कि सरकार और संगठन अनुसंधान के लिए कितना पैसा देते हैं, इसका बहुत असर पड़ता है। वहीं, सूचना युद्ध  (इनफोर्मेशन वॉर) के डर में बीते एक साल में छह अंक तक का उछाल आया है।  सामाजिक डर में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed