{"_id":"60dd6ba88ebc3ef84d0074e5","slug":"india-manufacturing-activities-pmi-in-june-declines-for-the-first-time-in-11-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनिर्माण क्षेत्र: 11 महीनों में पहली बार जून में आई गिरावट, 48.1 अंक पर रहा पीएमआई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
विनिर्माण क्षेत्र: 11 महीनों में पहली बार जून में आई गिरावट, 48.1 अंक पर रहा पीएमआई
Thu, 01 Jul 2021 12:45 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:45 PM IST
सार
पीएमआई की भाषा में 50 से ऊपर अंक का अर्थ है गतिविधियों में विस्तार, जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन को दर्शाता है।
विज्ञापन
विनिर्माण क्षेत्र
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी और स्थानीय स्तर पर सख्त प्रतिबंधों के चलते विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में 11 महीनों में पहली बार जून में गिरावट आई, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी छूट गईं। मौसमी रूप से समायोजित आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) जून में घटकर 48.1 रह गया, जो मई में 50.8 था।
विज्ञापन
जुलाई 2020 के बाद पहली बार 50 अंक से नीचे
यह सूचकांक जुलाई 2020 के बाद पहली बार 50 अंक से नीचे गिर गया। पीएमआई की भाषा में 50 से ऊपर अंक का अर्थ है गतिविधियों में विस्तार, जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन को दर्शाता है। ताजा आंकड़ों से कारखानों के ऑर्डर, उत्पादन, निर्यात और खरीद में नए सिरे से संकुचन का पता चलता है। इसके अलावा समीक्षाधीन महीने के दौरान व्यापार आशावाद में कमी आई, तथा लोगों का बेरोजगारी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
कोविड-19 का विनिर्माण अर्थव्यवस्था पर हानिकारक प्रभाव
कोविड-19 प्रतिबंधों ने भारतीय सामानों की अंतरराष्ट्रीय मांग को भी कम कर दिया और दस महीनों में पहली बार नए निर्यात ऑर्डर में कमी आई। इस संदर्भ में आईएचएस मार्किट की आर्थिक संयुक्त निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि, 'भारत में कोविड-19 के प्रकोप का विनिर्माण अर्थव्यवस्था पर हानिकारक प्रभाव पड़ा। जून में नए ऑर्डर, उत्पादन, निर्यात और खरीद बाधित हुई।' लीमा ने हालांकि कहा कि सभी लिहाज से संकुचन की दर पहले लॉकडाउन की तुलना में कम थी।
विज्ञापन
मई में देश के आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक 125.8 रहा
इससे पहले बुधवार को अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर आई। इसके तहत मई में देश के आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक 125.8 रहा जो कि पिछले साल मई की तुलना में 16.8 फीसदी अधिक है। वहीं इससे पहले अप्रैल 2021 में आठ प्रमुख उद्योंगों का सूचकांक 126.7 पर रहा था। यह सूचकांक देश के आठ प्रमुख क्षेत्रों में उत्पादन के संयुक्त और व्यक्तिगत प्रदर्शन को मापता है। इन आठ प्रमुख उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल है।