फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India looking to increase ethanol blending with petrol to over 20 pc: Puri

Hardeep S Puri: पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत से अधिक करने पर हो रहा विचार, बोले हरदीप पुरी

Wed, 26 Feb 2025 05:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 26 Feb 2025 05:32 PM IST
सार

Hardeep S Puri: ‘एडवांटेज असम 2.0 व्यापार शिखर सम्मेलन’ में हरदीप पुरी ने कहा कि 19.6 प्रतिशत सम्मिश्रण पहले ही हासिल किया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘हम 20 प्रतिशत से अधिक जैव ईंधन मिश्रण पर विचार कर रहे हैं। नीति आयोग समूह का गठन पहले ही किया जा चुका है और वे इस पर विचार कर रहे हैं।’’

विज्ञापन
India looking to increase ethanol blending with petrol to over 20 pc: Puri
हरदीप पुरी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के अपने लक्ष्य को बढ़ाकर 20 प्रतिशत से अधिक करने पर विचार कर रहा है। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को यह दावा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पर विचार करने के लिए नीति आयोग के तहत एक समिति गठित की गई है।

विज्ञापन


‘एडवांटेज असम 2.0 व्यापार शिखर सम्मेलन’ में पुरी ने कहा कि 19.6 प्रतिशत सम्मिश्रण पहले ही हासिल किया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘हम 20 प्रतिशत से अधिक जैव ईंधन मिश्रण पर विचार कर रहे हैं। नीति आयोग समूह का गठन पहले ही किया जा चुका है और वे इस पर विचार कर रहे हैं।’’
विज्ञापन


पुरी ने कहा, ‘‘हमने 2026 तक 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य रखा था, लेकिन हम पहले ही 19.6 प्रतिशत हासिल कर चुके हैं। मुझे यकीन है कि हम अगले महीने 20 प्रतिशत तक पहुंच जाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि देश में 1,700 करोड़ लीटर मिश्रण की क्षमता है और पहले से ही 1,500 करोड़ लीटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि भारत विभिन्न प्रकार के ईंधन आयात पर 150 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च कर रहा है और एक क्षेत्र जहां ध्यान नहीं दिया जा रहा है.. वह है हरित हाइड्रोजन।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी ने हाइड्रोकार्बन पर सत्र में उपस्थित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और निजी ऊर्जा कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा, ‘‘हरित हाइड्रोजन की कीमत वर्तमान में 4.5 अमेरिकी डॉलर है। यदि आप इसे 2.5 अमेरिकी डॉलर के करीब ला सकें, तो क्रांति आ जाएगी। हम पारंपरिक ईंधन से हरित हाइड्रोजन की ओर बड़े पैमाने पर बदलाव देखेंगे।’’ उन्होंने कहा कि हर देश स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके लिए अर्थव्यवस्था की चुनौतियों से निपटना होगा और मांगों को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत जैसी अर्थव्यवस्था जो छह से सात प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, उसे ईंधन की जरूरत है। स्वच्छ भविष्य के लिए हमें वर्तमान में टिके रहने की जरूरत है।’’


पुरी ने कहा कि भले ही भारत के सामने विकास संबंधी चुनौतियां है लेकिन सभी जीवाश्म ईंधन उत्पादन कंपनियां 2045 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल कर लेंगी। हाइड्रोकार्बन के अन्वेषण और उत्पादन (ईएंडपी) पर पुरी ने कहा कि 2030 तक उत्पादन 50 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed