फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Links Natural Gas Prices With Imported Crude PNG CNG To Cost Less Know All About It Updates

PNG-CNG To Cost Less: नए फॉर्मूले से तय होंगे सीएनजी-पीएनजी के दाम, 10 फीसदी तक घटेंगी कीमतें; समझें पूरा गणित

Fri, 07 Apr 2023 12:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Apr 2023 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार
इस फैसले से दिल्ली में सीएनजी व पीएनजी के दामों में 6 रुपये तक की कमी आ सकती है। दिल्ली में अभी सीएनजी 79.56 रुपये प्रति किलो व पीएनजी 53.59 रुपये हजार घन मीटर है। वहीं, मेरठ में सीएनजी आठ रुपये और पीएनजी 6.50 रुपये तक सस्ती हो सकती है।
loader
India Links Natural Gas Prices With Imported Crude PNG CNG To Cost Less Know All About It Updates
CNG PNG Rates - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए नए फॉर्मूले को मंजूरी दी है। साथ ही सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों की अधिकतम सीमा भी तय कर दी। इससे सीएनजी व पीएनजी के दाम 10 फीसदी तक घट जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्राकृतिक गैस पर किरीट पारिख समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी गई। 



सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पारंपरिक क्षेत्र से उत्पादित प्राकृतिक गैस (एपीएम) को अब अमेरिका-रूस की तरह कच्चे तेल की कीमतों से जोड़ा जाएगा। पहले गैस कीमतों के आधार पर मूल्य तय होता था। अब एपीएम गैस की कीमत भारतीय बास्केट में कच्चे तेल के दाम का 10 फीसदी होगी। हालांकि, यह कीमत 6.5 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश ताप इकाई (एमएमबीटीयू) से अधिक नहीं होगी। आधार मूल्य चार डॉलर प्रति एमएमबीटीयू रखा गया है। मौजूदा गैस कीमत 8.57 डॉलर है।




यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर की कीमतें

घरेलू गैस
घरेलू गैस - फोटो : istock

हर महीने तय होंगी कीमतें
नए फॉर्मूले में दो साल तक सीलिंग फिक्स रहेगी। फिर 0.25 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की प्रतिवर्ष बढ़ोतरी होगी। सीएनजी-पीएनजी की कीमतों का निर्धारण अब हर महीने होगा। अभी दरें हर छह महीने में तय होती हैं।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

20 फीसदी प्रीमियम के रूप में इंसेंटिव दिया जाएगा
गैस उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव है कि अतिरिक्त उत्पादन पर 20 फीसदी प्रीमियम दिया जाएगा। मौजूदा उत्पादक यदि गैस उत्पादन बढ़ाते हैं, तो उन्हें घोषित दाम के अलावा 20 फीसदी प्रीमियम के रूप में इंसेंटिव दिया जाएगा। उत्पादकों को इससे नई प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

जीएसटी
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

जीएसटी के दायरे में लाने की सिफारिश
पारिख समिति ने गैस को जीएसटी के दायरे में लाने की भी सिफारिश की है। इसमें गैस पर सामान्य कर लगाने की सिफारिश की गई है, जो तीन फीसदी से लेकर 24 फीसदी तक हो सकता है। इससे गैस बाजार को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एक साल में 80 फीसदी बढ़े दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की कीमतें बढ़ने से देश में सीएनजी और पीएनजी के दाम एक साल में 80 फीसदी बढ़ गए हैं।

दिल्ली में छह और मेरठ में आठ रुपये तक कम होंगे दाम
इस फैसले से दिल्ली में सीएनजी व पीएनजी के दामों में 6 रुपये तक की कमी आ सकती है। दिल्ली में अभी सीएनजी 79.56 रुपये प्रति किलो व पीएनजी 53.59 रुपये हजार घन मीटर है। वहीं, मेरठ में सीएनजी आठ रुपये और पीएनजी 6.50 रुपये तक सस्ती हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed