फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-Israel join hands for new water technology centre at IIT-M

Biz Updates: नए जल प्रौद्योगिकी केंद्र के लिए भारत-इस्राइल ने हाथ मिलाया, पढ़ें कारोबार जगत की खबरें

Tue, 13 Aug 2024 06:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 13 Aug 2024 06:42 PM IST
सार

Biz Updates: भारत और इजराइल ने आईआईटी-मद्रास में एक नए जल प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना के लिए हाथ मिलाया है। भारत में इस्राइल के दूतावास ने अपने बयान में इस सौदे को एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग में एक "महत्वपूर्ण मील का पत्थर" बताया।

विज्ञापन
India-Israel join hands for new water technology centre at IIT-M
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत और इजराइल ने आईआईटी-मद्रास में एक नए जल प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना के लिए हाथ मिलाया है। इस साझेदारी से सतत जल आपूर्ति प्राप्त करने के भारत के प्रयासों में मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


भारत में इस्राइल के दूतावास ने अपने बयान में इस सौदे को एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग में एक "महत्वपूर्ण मील का पत्थर" बताया। 
विज्ञापन


प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी मद्रास) में जल प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित करने के लिए एक संयुक्त आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में बताया गया, "इजराइल के दूतावास, आईआईटी मद्रास और आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय के अमृत मिशन की ओर से हस्ताक्षरित यह त्रिपक्षीय समझौता भारत में जल प्रबंधन की महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"


ईडी ने सोशल मीडिया पर दिए ये अपडेट्स
ईडी ने मंगलवार को बताया कि अहमदाबाद की प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, अहमदाबाद (ग्रामीण) और नामित विशेष न्यायालय (पीएमएलए) ने आज यानी 13.08.2024 को राज्यसभा सांसद साकेत गोखले के खिलाफ आपराधिक आरोप तय किए हैं। इसके साथ ही अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के खिलाफ पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत ईडी की ओर से दायर अभियोजन शिकायत में उनके खिलाफ पुलिस मामले में भी अनुसूचित अपराध के लिए आरोप तय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed