{"_id":"58b57f814f1c1b4459831207","slug":"india-gets-first-heliport-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के पहले एकीकृत हेलीपोर्ट का दिल्ली में उद्घाटन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
देश के पहले एकीकृत हेलीपोर्ट का दिल्ली में उद्घाटन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को देश के पहले एकीकृत हेलीपोर्ट का उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर नागर विमानन मंत्री ए. गजपति राजू ने कहा कि दक्षिण एशिया में यह अपनी तरह की पहली सुविधा है।
विज्ञापन
पवन हंस लिमिटेड द्वारा बनाए गए हेलीपोर्ट में 150 यात्रियों की क्षमता वाला एक टर्मिनल भवन, 16 हेलीकॉप्टर की पार्किंग क्षमता वाले चार हैंगर और नौ पार्किंग स्थल हैं। उत्तर दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित हेलीपोर्ट के उद्घाटन के बाद राजू ने कहा, ‘दक्षिण एशिया में यह अपनी तरह की पहली सुविधा है जिसे यहां पवन हंस लिमिटेड ने बनाया है।’
विज्ञापन
हेलीपोर्ट में पवन हंस के बेड़े में शामिल हेलीकॉप्टर की मरम्मत, देखरेख के साथ ही दूसरी कंपनियों के हेलीकॉप्टरों के देखरेख की सुविधा भी है। मंत्री ने कहा कि देश में हेलीकॉप्टर और कार्गो सेवा को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए लिए प्रशिक्षण (कौशल विकास में प्रशिक्षण) की जरूरत है। जनवरी में देश में घरेलू हवाई यातायात 25 फीसदी से ज्यादा था।
विज्ञापन