फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India GDP projected to moderate to 5.8 per cent in 2023

UN: यूएन ने 2023 में भारत की जीडीपी 5.8 प्रतिशत रहने का जताया अनुमान, कोविड और रूस-यूक्रेन युद्ध जिम्मेदार

Thu, 26 Jan 2023 01:19 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 Jan 2023 01:19 AM IST
सार

वैश्विक आर्थिक स्थिति और संभावनाएं-2023 रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक उत्पादन वृद्धि 2022 में अनुमानित तीन प्रतिशत से घटकर 2023 में 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो हाल के दशकों में सबसे कम विकास दर में से एक है।

विज्ञापन
India GDP projected to moderate to 5.8 per cent in 2023
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के बजट-2023 को आने में अब कुछ दिन ही बाकी हैं, लेकिन इससे पहले बुधवार को संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान जताया कि भारत की जीडीपी वित्त वर्ष 2023 में 5.8 प्रतिशत रह सकती है क्योंकि ऊंची ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक मंदी से निवेश और निर्यात पर दबाव पड़ रहा है।

विज्ञापन


साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने देश की आर्थिक वृद्धि मजबूत रहने की उम्मीद जताई है जबकि अन्य दक्षिण एशियाई देशों के लिए संभावनाएं अधिक चुनौतीपूर्ण हैं। वैश्विक आर्थिक स्थिति और संभावनाएं-2023 रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक उत्पादन वृद्धि 2022 में अनुमानित तीन प्रतिशत से घटकर 2023 में 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो हाल के दशकों में सबसे कम विकास दर में से एक है।
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध से उपजे हालात जिम्मेदार
रिपोर्ट में जीडीपी की इस स्थिति के लिए कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध से उपजे हालात को जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसके चलते खाद्य और ऊर्जा संकट खड़ा हुआ और महंगाई बढ़ी। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में विकास दर 5.8 प्रतिशत पर रहने की उम्मीद है, हालांकि यह 2022 में अनुमानित 6.4 प्रतिशत से थोड़ा कम है, क्योंकि उच्च ब्याज दरों और वैश्विक मंदी से निवेश और निर्यात पर दबाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 में तेजी से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया क्षेत्र की अन्य अर्थव्यवस्थाओं के लिए संभावनाएं अधिक चुनौतीपूर्ण हैं। बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका ने 2022 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से वित्तीय सहायता मांगी। जबकि भारत में आर्थिक विकास कैलेंडर वर्ष 2023 में 5.8 प्रतिशत तक मध्यम होने का अनुमान है, निवेश पर उच्च ब्याज दरों और धीमी वैश्विक वृद्धि के कारण निर्यात कमजोर हो रहा है, रिपोर्ट का अनुमान है कि देश 2024 में 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा। 2023 में भारत की मुद्रास्फीति के घटकर 5.5 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed