{"_id":"61e24b5d991768602c166c63","slug":"india-forex-reserves-down-by-88-crore-dollars-to-stand-at-633-billion-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 88 करोड़ डॉलर की भारी गिरावट, स्वर्ण भंडार का मूल्य घटकर यहां पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Forex Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 88 करोड़ डॉलर की भारी गिरावट, स्वर्ण भंडार का मूल्य घटकर यहां पहुंचा
Sat, 15 Jan 2022 09:50 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:50 AM IST
सार
India's Foreign Exchange Reserves Dips: देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात जनवरी को समाप्त सप्ताह में 87.8 करोड़ डॉलर घटकर 632.736 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 31 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.466 अरब डॉलर घटकर 633.614 अरब डॉलर रह गया था।
विज्ञापन
फॉरेक्स
- फोटो : pixabay
विस्तार
देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात जनवरी को समाप्त सप्ताह में 87.8 करोड़ डॉलर घटकर 632.736 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 31 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.466 अरब डॉलर घटकर 633.614 अरब डॉलर रह गया था। जबकि तीन सितंबर, 2021 को समाप्त सप्ताह में यह मुद्रा भंडार रिकार्ड 642.453 के उच्च स्तर को छुआ था।
विज्ञापन
एफसीए में आने वाली कमी प्रमुख वजह
आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आने की वजह विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में आने वाली कमी है, जो कुल भंडार का प्रमुख धटक है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दौरान एफसीए 49.7 करोड़ डॉलर घटकर 569.392 अरब डॉलर रह गया। डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्रा के घट -बढ़ को भी शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
स्वर्ण भंडार का मूल्य 36 करोड़ डॉलर घटा
इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 36 करोड़ डॉलर घटकर 39.044 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास विशेष आहरण अधिकार 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 19.098 अरब डॉलर रह गया। इसके साथ ही अंतररराष्ट्रीय मुद्राकोष में देश के मुद्रा भंडार में भी गिरावट देखने को मिली हे। यह 50 लाख डॉलर घटकर 5.202 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन