फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India exported over USD 2 billion worth of smartphones in April-May 2023 US emerged as biggest destination

Smartphone Export: भारत से 2.43 अरब डॉलर का स्मार्टफोन निर्यात, अमेरिका को 781 फीसदी ज्यादा

Tue, 01 Aug 2023 06:32 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 01 Aug 2023 06:32 AM IST
सार

स्मार्टफोन निर्यात के मामले में अमेरिका के बाद संयुक्त अरब अमीरात 48.45 करोड़ डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
India exported over USD 2 billion worth of smartphones in April-May 2023 US emerged as biggest destination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान यानी दो महीने में 2.43 अरब डॉलर का स्मार्टफोन निर्यात किया। यह सालाना आधार पर 157.82 फीसदी अधिक है। अमेरिका प्रमुख निर्यात गंतव्य रहा। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने में अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात 781.22 फीसदी बढ़कर 81.25 करोड़ डॉलर पहुंच गया। 2022-23 की समान अवधि में भारत से अमेरिका को 9.22 करोड़ डॉलर का स्मार्टफोन निर्यात किया गया था। भारत से कुल स्मार्टफोन निर्यात में मूल्य के हिसाब से अमेरिका की हिस्सेदारी एक तिहाई है।

विज्ञापन


पीएलआई योजना की रही है बड़ी भूमिका
उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना व आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल का भारत में विनिर्माण शुरू होने की घोषणा से देश स्मार्टफोन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। 2022-23 में निर्यात 10.95 अरब डॉलर रहा था।
विज्ञापन


प्रमुख निर्यात गंतव्य में ये देश भी शामिल
स्मार्टफोन निर्यात के मामले में अमेरिका के बाद संयुक्त अरब अमीरात 48.45 करोड़ डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड (20.5 करोड़ डॉलर) तीसरा, ब्रिटेन (15.13 करोड़ डॉलर) चौथा, इटली (13.66 करोड़ डॉलर) पांचवां और चेक गणराज्य (11.55 करोड़ डॉलर) छठा प्रमुख निर्यात गंतव्य रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed