फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-EU Started discussion After 8 years on fta Piyush Goyal said this big thing

India-EU Trade: आठ साल बाद भारत-ईयू में मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू, पीयूष गोयल ने कही यह बड़ी बात

Sat, 18 Jun 2022 03:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jun 2022 03:16 PM IST
सार

भारत ने 2007 में 27 देशों के आर्थिक ब्लॉक के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश समझौते (BTIA) नामक एक व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की थी, लेकिन 2013 में वार्ता रुक गई क्योंकि दोनों पक्ष सीमा शुल्क सहित प्रमुख मुद्दों पर एक समझौते पर पहुंचने में विफल रहे थे।

विज्ञापन
India-EU Started discussion After 8 years on fta Piyush Goyal said this big thing
पीयूष गोयल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने आठ साल से ज्यादा समय बाद शुक्रवार को व्यापार एवं निवेश समझौते के लिए बातचीत फिर से शुरू कर दी। ईयू के व्यापार आयुक्त वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की ने एक ट्वीट में कहा कि यूरोपीय संघ को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत के साथ एक बार फिर एफटीए के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू हुई है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत और यूरोपीय संघ द्वारा संतुलित और व्यापक व्यापार समझौते के लिए वार्ता को फिर से शुरू करने की घोषणा के एक साल बाद बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यह बातचीत हुई है। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि इन समझौतों के कार्यान्वयन से महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास हमारी टीमें हैं, यह हमारे संबंधों को और मजबूत करेगी। पिछले कुछ महीनों में हमारे द्विपक्षीय व्यापार में काफी वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


डोम्ब्रोव्स्की ने कहा कि मुझे ब्रसेल्स में वार्ता के लिए मंत्री पीयूष गोयल का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। बता दें कि भारत ने 2007 में 27 देशों के आर्थिक ब्लॉक के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश समझौते (BTIA) नामक एक व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की थी, लेकिन 2013 में वार्ता रुक गई क्योंकि दोनों पक्ष सीमा शुल्क सहित प्रमुख मुद्दों पर एक समझौते पर पहुंचने में विफल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed