फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India economic growth to be fastest among top five countries including America Finance secretary TV Somanathan

GDP: अमेरिका समेत शीर्ष पांच देशों में सबसे तेज रहेगी भारत की आर्थिक वृद्धि दर, प्रवासी भारतीयों की भूमिका अहम

Fri, 25 Aug 2023 06:20 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 25 Aug 2023 06:20 AM IST
सार

केंद्रीय वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने गुरुवार को कहा कि आबादी के लिहाज से भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। इसकी वृद्धि दर किसी भी पैमाने पर शीर्ष-4 देशों से कहीं अधिक तेज है। 
 

विज्ञापन
India economic growth to be fastest among top five countries including America Finance secretary TV Somanathan
टी वी सोमेनाथन - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय अर्थव्यवस्था निकट भविष्य में अमेरिका समेत दुनिया की शीर्ष-5 देशों में सबसे तेज गति से बढ़ना जारी रखेगी। भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसके आगे सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने गुरुवार को कहा कि आबादी के लिहाज से भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। इसकी वृद्धि दर किसी भी पैमाने पर शीर्ष-4 देशों से कहीं अधिक तेज है। आज हम बिना किसी संकोच के यह कह सकते हैं कि इन सभी देशों की वृद्धि दर निकट भविष्य में भारत से कम ही रहने वाली है। भारत के इस सफर में विदेश में रहने वाले भारतीय प्रवासियों को उत्प्रेरक की भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन


सोमनाथन ने प्रवासी भारतीयों के जी20 मंच को संबोधित करते हुए कहा, भारत निश्चित रूप से विकास का सबसे बड़ा अवसर है। इसकी वजह हमारा विशाल आकार है। अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से हम कहीं तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 2022-23 में जीडीपी की वृद्धि दर 7.2 फीसदी रही थी। चालू वित्त वर्ष में भी यह 6-6.5 फीसदी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तरीके...जिनसे उठा सकते हैं लाभ
सोमनाथन ने कहा, भारत दुनिया में सबसे खूबसूरत अवसर है। देश इस अवसर का किस हद तक उपयोग करता है, यह मुख्य रूप से प्रवासी भारतीयों के साथ भारत की घरेलू नीतियों और जनसंख्या पर निर्भर करेगा। प्रवासी भारतीय तीन तरीकों से इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं...पूंजी प्रवाह, व्यापार और ज्ञान। वित्त सचिव ने विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय से देश की वृद्धि यात्रा को लेकर धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा, हमारी राह टेढ़ी-मेढ़ी हो सकती है, पर हम बढ़ना जारी रखेंगे।


6.7 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी जीडीपी
एसएंडपी ग्लोबल ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2031 तक दोगुना होकर 6.7 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगा। वर्तमान में यह 3.4 लाख करोड़ डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed