{"_id":"66f5435830b2697162007c3d","slug":"india-doing-well-in-infra-needs-to-do-more-to-boost-manufacturing-raghuram-rajan-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raghuram Rajan: पूर्व आरबीआई गवर्नर ने आधारभूत संरचना पर केंद्र के काम को सराहा, बोले- अब भी बहुत काम बाकी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Raghuram Rajan: पूर्व आरबीआई गवर्नर ने आधारभूत संरचना पर केंद्र के काम को सराहा, बोले- अब भी बहुत काम बाकी
Thu, 26 Sep 2024 04:50 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:50 PM IST
सार
Raghuram Rajan: पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में राजन ने कहा कि सरकार की ओर से उत्पादन पर जोर दिया जाना, चाहे वह वस्तुएं हो या सेवाएं- अच्छी चीज है, पर यह भी जरूरी है कि इसे सही तरीके से किया जाए।
विज्ञापन
रघुराम राजन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने पिछले 10 वर्षों में आधारभूत संरचरना के क्षेत्र में भारत की ओर से किए गए काम की तारीफ की है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि घरेलू स्तर पर विनिर्माण बढ़ाने और रोजगार सृजन के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में और बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में राजन ने कहा कि सरकार की ओर से उत्पादन पर जोर दिया जाना, चाहे वह वस्तुएं हो या सेवाएं- अच्छी चीज है, पर यह भी जरूरी है कि इसे सही तरीके से किया जाए।
विज्ञापन
मोदी सरकार की प्रमुख पहल मेक इन इंडिया से जुड़े एक सवाल पर बोलते हुए पूर्व आरबीआई गवर्नर ने कहा, "मैं कहूंगा कि इरादा नेक है। मेरा मानना है कि कुछ क्षेत्रों में, हमने बहुत बहुत कुछ किया है, जैसे कि मैंने कहा है कि आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हमने बहुत कुछ किया है, जो बहुत उपयोगी रहा है।" केंद्र सरकार ने 10 वर्ष पहले 25, सितंबर 2014 को अपनी प्रमुख 'मेक इन इंडिया' की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
राजन ने कहा, "पर हमें दूसरे क्षेत्रों का निरीक्षण करने की जरूरत है। ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आलोचकों से पूछें, आप कैसा सोचते हैं? जो हुआ है? क्या वह उस तरीके से हुआ है, जैसा आप चाहते हैं? क्या हमें और करना चाहिए? आप फीडबैक लीजिए और फिर आप काम करिए।"