फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India coal import dropped by more than 13 percent In The First 11 Months Of The Current Financial Year

चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में 13.69 फीसदी घटा देश का कोयला आयात

Mon, 29 Mar 2021 04:08 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 29 Mar 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
India coal import dropped by more than 13 percent In The First 11 Months Of The Current Financial Year
कोयला - फोटो : pixabay

देश का कोयला आयात चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में यानी अप्रैल से फरवरी 2020 के दौरान 13.6 फीसदी घटकर 19.61 करोड़ टन रह गया है। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कोयला आयात 22.72 करोड़ टन रहा था। टाटा स्टील और सेल के संयुक्त उपक्रम एमजंक्शन सर्विसेज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


12.89 करोड़ टन रहा नॉन-कोकिंग कोयले का आयात
रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल से फरवरी के दौरान कुल कोयला आयात 13.69 फीसदी घटकर 19.61 करोड़ टन रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 22.72 करोड़ टन था। समीक्षाधीन अवधि में नॉन-कोकिंग कोयले का आयात घटकर 12.89 करोड़ टन रह गया, जो 2019-20 के पहले 11 माह में 15.75 करोड़ टन रहा था।
विज्ञापन


फरवरी में 1.52 करोड़ टन रहा कोयला आयात 
वहीं कोकिंग कोयले का आयात घटकर 4.39 करोड़ टन रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4.51 करोड़ टन था। फरवरी, 2021 में देश का कोयला आयात 1.52 करोड़ टन रहा। फरवरी, 2020 में कोयला आयात 2.26 करोड़ टन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
इस संदर्भ में एमजंक्शन सर्विसेज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा कि फरवरी में आयात में बड़ी गिरावट की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में मजबूती तथा ढुलाई भाड़ा बढ़ने की वजह से तापीय कोयले के आयात में गिरावट है।


21 से 21.5 करोड़ टन के बीच रहेगा आयात 
फरवरी में कुल आयात में नॉन-कोकिंग कोयले का हिस्सा 90.7 लाख टन रहा। इससे पिछले साल समान महीने में यह 1.69 करोड़ टन रहा था। वहीं इस दौरान कोकिंग कोयले का आयात 48.2 लाख टन रहा। फरवरी, 2019 में यह आंकड़ा 40.2 लाख टन का था। वर्मा ने कहा कि, 'चालू वित्त वर्ष में देश का कोयला और कोक आयात उल्लेखनीय रूप से घटेगा। यह 21 से 21.5 करोड़ टन के बीच रहेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed