फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India-China trade claims to be $118.4 billion in 2023-24, China leaves America behind in bilateral trade

दावा: 2023-24 में भारत-चीन के बीच 118.4 अरब डॉलर का व्यापार, द्विपक्षीय कारोबार में चीन ने अमेरिका को पछाड़ा

Mon, 13 May 2024 04:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 04:47 AM IST
सार

आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और चीन के बीच कुल 118.4 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। भारत से द्विपक्षीय व्यापार के मामले में चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
India-China trade claims to be $118.4 billion in 2023-24, China leaves America behind in bilateral trade
चीन और भारत

विस्तार

भारत के साथ वित्त वर्ष 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार के मामले में चीन ने अमेरिका की पीछे छोड़ दिया है। इस अवधि में भारत और चीन के बीच कुल 118.4 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। वहीं, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार 118.3 अरब डॉलर रहा। 2021-22 और 2022-23 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार अमेरिका रहा था।  

विज्ञापन

आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते वित्त वर्ष में चीन को भारत का निर्यात 8.7 फीसदी बढ़कर 16.67 अरब डॉलर पहुंच गया। लौह अयस्क, सूती धागा/कपड़े/मेडअप, हथकरघा, मसाले, फल-सब्जियां, प्लास्टिक और लिनोलियम जैसे क्षेत्रों में भारत का निर्यात बढ़ा है। वहीं, पड़ोसी देश से भारत का आयात 3.24 फीसदी बढ़कर 101.7 अरब डॉलर पहुंच गया। दूसरी ओर, अमेरिका को 2023-24 के दौरान भारत से निर्यात 1.32 फीसदी घटकर 77.5 अरब डॉलर रह गया। अमेरिका से भारत का आयात करीब 20 फीसदी घटकर 40.8 अरब डॉलर रह गया।  

विज्ञापन

चीन 2013-14 से 2017-18 तक व 2020-21 में भी भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार था। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) देश का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन से 85.09 अरब डॉलर का व्यापार घाटा  
जीटीआरआई ने कहा, 2018-19 से 2023-24 के दौरान शीर्ष-15 भागीदारों के साथ भारत के व्यापार में काफी बदलाव आया है। इससे न सिर्फ आयात और निर्यात प्रभावित हुआ है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार अधिशेष एवं घाटे की स्थिति भी बदली है। इस अवधि में चीन को निर्यात में 0.6 फीसदी की मामूली गिरावट रही, जबकि आयात 44.7 फीसदी बढ़कर 101.75 अरब डॉलर पहुंच गया। आयात में वृद्धि से व्यापार घाटा 2018-19 के 53.57 अरब डॉलर से बढ़कर 85.09 अरब डॉलर पहुंच गया। 



इसके विपरीत, इस अवधि में अमेरिका के साथ व्यापार में वृद्धि देखी गई। अमेरिका को निर्यात 52.41 अरब डॉलर से 47.9 फीसदी बढ़कर 77.52 अरब डॉलर पहुंच गया। अमेरिका से आयात भी 14.7 फीसदी बढ़कर 40.78 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे भारत का अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष 16.86 अरब डॉलर से बढ़कर 36.74 अरब डॉलर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed