फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Canada Trade Talks Piyush Goyal holds virtual meeting with Canadian counterpart Maninder Sidhu

India-Canada Trade Talks: गोयल ने कनाडा के समकक्ष के साथ की वर्चुअल बैठक, आर्थिक साझेदारी पर दिया गया जोर

Sat, 11 Oct 2025 09:32 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 09:32 PM IST
सार

भारत और कनाडा के बीच तल्खी के बाद अब रिश्तों में नई शुरुआत की कोशिशें तेज हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के मंत्री मनिंदर सिद्धू ने व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग पर अहम बातचीत की। दोनों देशों ने भरोसे, सम्मान और संतुलन पर आधारित साझेदारी को आगे बढ़ाने और नए क्षेत्रों में अवसर तलाशने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
India Canada Trade Talks Piyush Goyal holds virtual meeting with Canadian counterpart Maninder Sidhu
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल और कनाडा के व्यापार मंत्री मनींदर सिद्धू - फोटो : ANI/एक्स@MSidhuLiberal

विस्तार

भारत और कनाडा के बीच हाल के दिनों रिश्ते तनावपूर्ण रहे। हालांकि मार्क कार्नी के कनाडा के पीएम बनने के बाद से दोनों देशों के रिश्ते में कुछ सकारात्मक पहल भी देखने को मिले। ऐसे में अब भारत और कनाडा के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए साथ ही आर्थिक संबंधों में सुधार के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के बीच अहम चर्चा हुई। इस दौरानों दोनों नेताओं ने भारत और कनाडा के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। इसके अलावा नेताओं ने दोनों देशों के बीच भरोसे, सम्मान और संतुलन पर आधारित साझेदारी को आगे बढ़ाने की बात भी कही।

विज्ञापन


बैठक को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल?
कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ हुई इस बैठक के बारे में पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि हमने ऐसे अवसरों पर चर्चा की जो दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं की विशेषताओं का लाभ उठाते हुए व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। मैंने जोर देकर कहा कि भारत-कनाडा के व्यापारिक रिश्ते आपसी सम्मान, विश्वास और संतुलन पर आधारित होने चाहिए।

विज्ञापन

इस बैठक को लेकर कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने भी कहा कि वे भारत के साथ आर्थिक जुड़ाव को गहरा करने और क्लीन टेक्नोलॉजी, एआई, कृषि, और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में नए व्यापारिक अवसरों पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढे़ं:- US vs China: फोन हो या फाइटर जेट; बिना इसके नहीं चलता काम, जानें उस चीज के बारे में जिस पर चीन-अमेरिका भिड़े


अब समझिए क्यों अहम है ये बातचीत?
बता दें कि  2023 में कनाडा ने भारत के साथ चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) की बातचीत को रोक दिया था। इसके पीछे कारण था कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा एक सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत पर कथित संलिप्तता का आरोप लगाना। भारत ने इन आरोपों को बिल्कुल बेबुनियाद बताया था। हालांकि, दोनों देशों ने मार्च 2022 में एक अंतरिम व्यापार समझौता (ईपीटीए) को लेकर बातचीत दोबारा शुरू की थी। अब तक इस पर छह से ज़्यादा दौर की बातचीत हो चुकी है।


ये भी पढे़ं:- टैरिफ का पासा पलटने वाला है: चीन पर 100% अमेरिकी शुल्क का भारत पर क्या असर? जानकारों से यहां समझिए

क्या कहते है व्यापारिक आंकड़े, ये भी समझिए
वहीं बात अगर दोनों देशों के बीच हुए व्यापार के आंकड़े की करें तो भारत का कनाडा को निर्यात 2023-24 में 3.84 अरब डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 4.22 अरब डॉलर हो गया, जिसमें 9.8% की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं कनाडा से आयात 4.55 अरब डॉलर से घटकर 2024-25 में 4.44 अरब डॉलर रह गया, जिसमें 2.33% की गिरावट दर्ज की गई।

भारत-कनाडा के बीच रिश्तों में क्या?
गौरतलब है कि कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद रविवार से नई दिल्ली की यात्रा पर आ रही हैं। माना जा रहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच बिगड़े रिश्तों को सुधारने की दिशा में एक और सकारात्मक कदम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed