{"_id":"641537982e38bfd2c90eb0b4","slug":"india-bangladesh-friendship-pipeline-to-be-inaugurated-today-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Bangladesh: पहली ऊर्जा पाइपलाइन का उद्घाटन, जानें कितने करोड़ हुए हैं खर्च","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
India-Bangladesh: पहली ऊर्जा पाइपलाइन का उद्घाटन, जानें कितने करोड़ हुए हैं खर्च
Sat, 18 Mar 2023 11:11 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:11 AM IST
विज्ञापन
शेख हसीना और नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पहली भारत-बांग्लादेश ऊर्जा पाइपलाइन का शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। दोनों देशों के बीच यह पहली सीमापार पाइपलाइन है। इसे लगभग 377 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। कुल कीमत में 285 करोड़ रुपये बांग्लादेश में पाइपलाइन बिछाने में खर्च हुए हैं। यह राशि भारत ने अनुदान सहायता के तहत खर्च की है।
विज्ञापन
# पाइपलाइन से एक साल में 10 लाख टन हाई-स्पीड डीजल भेजा जा सकेगा
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 18 मार्च शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से भारत-बांग्लादेश मित्र पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। पाइपलाइन से एक साल में 10 लाख टन हाई-स्पीड डीजल को भेजा जा सकता है। इसके माध्यम से शुरुआत में उत्तरी बांग्लादेश के सात जिलों में हाई-स्पीड डीजल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
# सरकार बोली ऊर्जा सुरक्षा में सहयोग और बढ़ेगा
सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ''भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन के संचालन से एचएसडी (हाई स्पीड डीजल) को भारत से बांग्लादेश ले जाने का एक स्थायी, विश्वसनीय, लागत प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल तरीका स्थापित होगा और दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा में सहयोग और बढ़ेगा।
विज्ञापन