फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India and Britain busy in completing FTA by Diwali

FTA: दिवाली तक एफटीए को पूरा करने में जुटे भारत और ब्रिटेन

Fri, 12 Aug 2022 06:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 12 Aug 2022 06:10 AM IST
सार

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल दिल्ली में आयोजित उद्यमी सम्मेलन में कहा था कि भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए के लिए बातचीत तेज गति से आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
India and Britain busy in completing FTA by Diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को दिवाली तक पूरा करने में जुटे हैं। पांचवें दौर की वार्ता के बाद ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) ने संयुक्त बयान में बताया कि 85 सत्रों में 15 नीतिगत मुद्दों पर चर्चा हो चुकी है। वार्ता का एक और दौर इस महीने के आखिर में ब्रिटेन में होने वाला है।

विज्ञापन


डीआईटी के मुताबिक, दोनों देशों के अधिकारी अक्तूबर, 2022 के अंत तक एक व्यापक और संतुलित एफटीए वार्ता पूरी कर मसौदा तैयार कर लेंगे। इससे पहले भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल दिल्ली में आयोजित उद्यमी सम्मेलन में कहा था कि भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए के लिए बातचीत तेज गति से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


2030 तक होगा दोगुना हो द्विपक्षीय व्यापार 
ग्रांट थार्नटन व सीआईआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार मौजूदा स्तर से 2030 तक दोगुना होने की संभावना है। डीआईटी और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की साझेदारी में ग्रांट थार्नटन ने ब्रिटेन मीट्स इंडिया (बीएमआई) रिपोर्ट 2022 में बताया गया है कि दोनों देशों की कंपनियां एक-दूसरे की अर्थव्यवस्था को सहयोग दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed