Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income tax seizures being recorded much higher in every assembly polls says CBDT

CBDT: विधानसभा चुनाव में बढ़ा धन-बल का प्रभाव, पिछले साल आयकर विभाग ने जब्त किए 1760 करोड़ रुपये

Sun, 04 Feb 2024 03:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 04 Feb 2024 03:31 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने बताया था कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 1760 करोड़ रुपये से ज्यादा जब्त किए गए, जिनमें नकदी, आभूषण, नशीली दवाएं, शराब और कुछ अन्य सामान शामिल हैं। 

विज्ञापन
Income tax seizures being recorded much higher in every assembly polls says CBDT
विधानसभा चुनाव में जब्ती कई गुना बढ़ी - फोटो : ANI

विस्तार

सीबीडीटी (Central Board of Direct Taxes) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान जब्त होने वाली नकदी की मात्रा हर चुनाव में बढ़ती जा रही है। टैक्स विभाग इन मामलों की जांच कर रहा है। नितिन गुप्ता ने कहा 'अगर हम विधानसभा चुनाव की बात करें तो चुनाव के दौरान जब्त होने वाली नकदी में खासा  इजाफा हुआ है। पांच  साल पहले चुनाव के दौरान जितनी नकदी जमा की गई थी, अब वहां चुनाव में कई गुना ज्यादा नकद जब्त हुई है।'
विज्ञापन


2023 के चुनाव में 1760 करोड़ रुपये जब्त हुए
चुनाव आयोग ने भी बीते साल नवंबर में अपने आधिकारिक बयान में बताया था कि पांच राज्यों मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में हुए चुनाव के दौरान जब्त की गई नकदी में भारी उछाल आया है। चुनाव आयोग ने बताया था कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 1760 करोड़ रुपये से ज्यादा जब्त किए गए, जिनमें नकदी, आभूषण, नशीली दवाएं, शराब और कुछ अन्य सामान शामिल हैं। आयोग ने बताया कि साल 2018 में इन राज्यों में चुनाव के दौरान जो जब्ती की गई, अब उससे सात गुना ज्यादा नकदी जब्त की गई है। आयोग के अनुसार, पांच राज्यों में साल 2018 के चुनाव के दौरान 239 करोड़ रुपये जब्त हुए थे। 
विज्ञापन


आयकर विभाग ने साल 2023 में 2018 की तुलना में दोगुनी नकदी जब्त की। वहीं 2022 में 2017 की तुलना में छह गुना ज्यादा नकदी जब्त की गई। अगर इस जब्ती में आभूषण भी शामिल कर लेते हैं तो यह जब्ती क्रमशः तीन गुना और सात गुना हो जाती है। साल 2022 में गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed