{"_id":"61714af68755ae3b1b68950b","slug":"income-tax-refunds-of-rs-92-960-cr-issued-during-this-fiscal-cbdt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीडीटी ने कहा: 63 लाख से अधिक करदाताओं को 92,960 करोड़ रुपये रिफंड जारी ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सीबीडीटी ने कहा: 63 लाख से अधिक करदाताओं को 92,960 करोड़ रुपये रिफंड जारी
Thu, 21 Oct 2021 04:41 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 21 Oct 2021 04:41 PM IST
सार
इस आंकड़े में 61,53,231 मामलों में 23,026 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड और 1,69,355 मामलों में 69,934 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड शामिल है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान करदाताओं को 92,960 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया गया है। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करता है।
विज्ञापन
सीबीडीटी के एक आधिकारिक ट्विटर पोस्ट में कहा गया है कि इस आंकड़े में 61,53,231 मामलों में 23,026 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड और 1,69,355 मामलों में 69,934 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड शामिल है। सीबीडीटी ने 1 अप्रैल, 2021 से 18 अक्टूबर, 2021 तक 63.23 लाख से अधिक करदाताओं को 92,960 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया। इसमें 2021-22 के 32.49 लाख रिफंड शामिल हैं, जो 2498.18 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन