{"_id":"628f0f6bbd5b8a56ac7a1987","slug":"income-tax-raids-at-40-premises-in-gujarat-of-asian-granito-india-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Raid: आयकर विभाग की गुजरात में बड़ी कार्रवाई, एशियन ग्रैनिटो के 40 ठिकानों पर छापा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Income Tax Raid: आयकर विभाग की गुजरात में बड़ी कार्रवाई, एशियन ग्रैनिटो के 40 ठिकानों पर छापा
Thu, 26 May 2022 10:56 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 May 2022 10:56 AM IST
सार
आयकर की टीम ने गुजरात में 35 से 40 परिसरों पर छापेमारी की है, जो अभी भी जारी है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि विभाग के अधिकारियों द्वारा एशियन ग्रैनिटो इंडिया के परिसरों में छापा मारा गया है।
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
गुरुवार को आयकर विभाग की ओर से एक बड़ी कार्रवाई का अंजाम दिया गया। आयकर की टीम ने गुजरात में 35 से 40 परिसरों पर छापेमारी की है, जो अभी भी जारी है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि विभाग के अधिकारियों द्वारा एशियन ग्रैनिटो इंडिया के परिसरों में छापा मारा गया और अलग-अलग टीमें कंपनी के ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कंपनी के ठिकानों पर की गई ये छापेमारी देश के सबसे बड़े लग्जरी बाथवेयर सॉल्यूशंस ब्रांड द्वारा वित्त वर्ष 2022 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन की रिपोर्ट जारी होने के एक दिन बाद हुई है। बता दें कि कंपनी ने अपने वित्तीय परिणामों को जारी करते हुए बुधवार को ही तीन और राज्यों में अपने कारोबार को विस्तारित करने की योजना का खुलासा किया था।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी ने गुजरात के मोरबी में भारत के सबसे बड़े प्रदर्शन केंद्रों में से एक की स्थापना की भी योजना तैयार की है। इसके तहत कंपनी ने भूमि अधिग्रहण भी कर लिया है। इस पर काम जल्द जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। एजीएल को उम्मीद है कि वह अपने नेतृत्व की स्थिति को और मजबूत करेगा। बहरहाल, बता दें कि आयकर विभाग के छापेमारी के बाद कंपनी के स्टॉक में 6 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन