आयकर विभाग ने किया खुलासा, देश में इतने डॉक्टर, सीए व वकील की कमाई है एक करोड़ के पार
इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार केवल 2,200 प्रोफेशनल्स ही अपनी इनकम एक करोड़ से ऊपर दिखाते हैं। इसकी जानकारी आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान दाखिल रिटर्न के आधार पर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने ट्वीट कहा कि एक करोड़ से ऊपर अपनी आय (किराये, ब्याज, पूंजीगत लाभ आदि जैसे अन्य आय को छोड़कर) बताने वाले प्रोफेशनल्स की संख्या भारत में केवल 2200 है। इनमें डॉक्टर, चार्टेड अकाउंटेंट, वकील, आदि शामिल हैं।
In the ITRs filed by individuals in current financial year,only about 2200 Doctors,Chartered Accountants, Lawyers &such other professionals have disclosed annual income of more than Rs.1crore from their profession(excluding other incomes like rental,interest,capital gains etc)6/6
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) February 13, 2020विज्ञापन
5.78 करोड़ लोगों ने दाखिल किया रिटर्न
- चालू वित्त वर्ष में 5.78 करोड़ लोगों ने वित्तीय वर्ष 2018-19 का रिटर्न दाखिल किया है।
- इन लोगों में से 1.03 करोड़ लागों ने 2.5 लाख से नीचे की आय दिखाई है।
- जबकि 3.29 करोड़ लोगों ने कर योग्य आय का खुलासा किया है जो पांच लाख से 25 लाख के बीच है।
- 4.32 करोड़ व्यक्तियों ने पांच लाख तक की आय का खुलासा किया है।
- लगभग एक करोड़ लोगों ने पांच से 10 लाख और केवल 46 लाख व्यक्तिगत करदाताओं ने 10 लाख रुपये से अधिक की आय का खुलासा किया है।
- करीब 3.16 लाख करदाताओं ने 50 लाख से ऊपर की आय का खुलासा किया है।
- वहीं पूरे देश में पांच करोड़ से ऊपर की आय का खुलासा करने वाले व्यक्तिगत करदाताओं की संख्या केवल 8,600 के आसपास है।