फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income Tax Department Raids at Premises of Gujarat Diamond Business Group Multi Crore Fraud Suspected

कार्रवाई: गुजरात के हीरा कारोबारी समूह के ठिकानों पर IT का छापा, करोड़ों रुपयों की कर चोरी का दावा

Sat, 25 Sep 2021 03:46 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 25 Sep 2021 03:46 PM IST
सार

आयकर विभाग ने 22 और 23 सितंबर 2021 को गुजरात के हीरा निर्माता एवं निर्यातक के यहां छापेमारी की और करोड़ों रुपये की कर चोरी का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Income Tax Department Raids at Premises of Gujarat Diamond Business Group Multi Crore Fraud Suspected
हीरा उद्योग - फोटो : pixabay

विस्तार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि आयकर विभाग ने गुजरात के अग्रणी हीरा निर्माता एवं निर्यातक के यहां छापेमारी की। इस दौरान करोड़ों रुपये की कर चोरी का खुलासा हुआ है। 22 और 23 सितंबर 2021 को समूह के परिसर पर यह छापेमारी की गई। मामले में छापेमारी की कार्रवाई अब भी चल रही है।

विज्ञापन


बिना हिसाब-किताब के की छोटे हीरों की खरीद-बिक्री
इस संदर्भ में सीबीडीटी ने एक वक्तव्य में कहा कि, 'आंकड़ों के शुरुआती आकलन से यह पता चला कि समूह ने 518 करोड़ रुपये के छोटे व पॉलिश वाले हीरों की खरीद एवं बिक्री बिना हिसाब-किताब के की।' मालूम हो कि इस समूह का महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात के सूरत, नवसारी, मोरबी और वांकानेर (मोरबी) में टाइल उत्पादन का व्यवसाय भी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



1.95 करोड़ रुपये की नकदी एवं गहने बरामद
आगे सीबीडीटी ने वक्तव्य में कहा कि छापेमारी के दौरान 1.95 करोड़ रुपये की नकदी एवं गहने बरामद किए गए है। इसके साथ ही 8900 कैरेट के हीरों का भंडार भी बरामद किया गया है। इसकी कीमत 10.98 करोड़ रुपये है। मामले में बरामद की गई इन वस्तुओं का कोई लेखा जोखा नहीं है।


इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में समूह के लॉकरों को भी चिह्नित किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो साल में इस कंपनी के माध्यम से 189 करोड़ रुपये की खरीद और 1040 करोड़ रपपये की बिक्री की गई है।

आयकर विभाग के लिए नीति बनाने वाली संस्था ने कहा कि समूह बड़ी मात्रा में कच्चे डायमंड का आयात कर रहा था और हांगकांग में रजिस्टर्ड कंपनी के जरिए बड़ी हीरों का निर्यात कर रहा था, जिसे प्रभावी रूप से भारत से ही नियंत्रित और प्रबंधित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed