फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   income tax department issues it refunds of rs 1.54 trillion till january 10 this fiscal year

Income Tax Refund: करदाताओं के लिए बड़ी खबर, 1.54 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी, सीबीडीटी ने दी जानकारी

Thu, 13 Jan 2022 02:02 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Jan 2022 02:02 PM IST
सार

Income Tax Refund Latest Update: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को बताया कि करीब 1,54,302 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, विभाग ने एक अप्रैल 2021 से 10 जनवरी 2022 तक 1.59 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,54,302 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है। 

विज्ञापन
income tax department issues it refunds of rs 1.54 trillion till january 10 this fiscal year
सीबीडीटी - फोटो : twitter

विस्तार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1,54,302 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, विभाग ने एक अप्रैल 2021 से 10 जनवरी 2022 तक 1.59 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,54,302 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार, 1,56,57,444 मामलों में 53,689 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड जारी किया गया है और 2,21,976 मामलों में 1,00,612 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड जारी किया गया है। इसमें निर्धारण वर्ष 2021-22 के 1.20 करोड़ रिफंड शामिल हैं, जो 23,406.28 करोड़ रुपये है। सीबीडीटी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि 2020-21 के वित्तीय वर्ष (मार्च 2021 को समाप्त) के लिए नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर 31 दिसंबर की समय सीमा तक लगभग 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए थे। इसमें से 46.11 लाख से ज्यादा आईटीआर 31 दिसंबर को ही दाखिल किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed