{"_id":"603397158ebc3ee976315d77","slug":"income-tax-department-discovered-rs-450-crore-black-money-in-soya-group-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग ने की सोया समूह के परिसरों की तलाशी, मिला 450 करोड़ रुपये का कालाधन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आयकर विभाग ने की सोया समूह के परिसरों की तलाशी, मिला 450 करोड़ रुपये का कालाधन
Mon, 22 Feb 2021 05:05 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग ने 450 करोड़ रुपये के कालाधन का पता लगाया
- फोटो : PTI
आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश के सोया उत्पाद बनाने वाले समूह के परिसरों की तलाशी में 450 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। तलाशी 18 से 22 फरवरी के बीच समूह के बैतूल और सतना (मध्यप्रदेश), मुंबई और सोलापुर (महाराष्ट्र) तथा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ली गयी।
विज्ञापन
450 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला
सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि, 'लैपटॉप, हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव जैसे डिजिटल मीडया में कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जो समूह को दोषी ठहराते हैं।' सीबीडीटी के बयान के अनुसार, 'अब तक की जांच से 450 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है।' बयान में कहा गया है कि आठ करोड़ रुपये से ज्यादा के नकद और विभिन्न देशों की 44 लाख से अधिक की विदेशी मुद्रा जब्त की गई है। समूह ने आठ करोड़ रुपये के स्रोत का पता नहीं बताया।
विज्ञापन
Income Tax Dept carried out search and seizure operation on 18th Feb at 22 premises of a Betul based Soya products manufacturing group at Betul and Satna in MP, Mumbai and Solapur in Maharashtra and Kolkata: Ministry of Finance
— ANI (@ANI) February 22, 2021
विज्ञापन
इसके अलावा जांच के दौरान नौ बैंक लॉकर भी पाए गए। बयान में कहा गया है, 'समूह ने कोलकाता स्थित मुखौटा कंपनियों से भारी प्रीमियम पर शेयर पूंजी के माध्यम से 259 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय अर्जित की है।' समूह ने जिन कंपनियों का दावा किया, उनमें से कोई भी दिये गये पते पर परिचालन में नहीं थी। बयान के अनुसार समूह ने समूह की इकाई के शेयर बिक्री पर गलत तरीके से 27 करोड़ रुपये के दीर्घकालीन पूंजी लाभ (एलटीसीजी) छूट का भी दावा किया। जांच में पाया गया कि इन शेयरों की खरीद सही नहीं थी।