फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Inadequate number of flights likely to trigger spike in air fares in summer season Indian travellers

Air Fare: गर्मी में 40 फीसदी तक बढ़ सकता है हवाई किराया, इस साल घरेलू और विदेश में बढ़ी मांग

Sat, 16 Mar 2024 06:28 AM IST
गुलाम अहमद अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 16 Mar 2024 06:28 AM IST
सार

पिछले साल की तुलना में अप्रैल और मई में ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों की वेबसाइट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए सर्च 150 फीसदी तक बढ़ गया है। स्कैंडिनेवियाई क्रूज़ और अलास्का से भारतीय यात्रियों की यात्रा में भी पिछले वर्ष की तुलना में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
Inadequate number of flights likely to trigger spike in air fares in summer season Indian travellers
Air Fare - फोटो : Istock

विस्तार

इस साल गर्मी में यात्रा करना आपको महंगा पड़ सकता है। अप्रैल-जून के हवाई किराये अभी से आसमान पर पहुंचने लगे हैं। पिछले साल की तुलना में इनकी कीमतों में 30-40 फीसदी तक की तेजी की संभावना है। घरेलू एयरलाइंस के अधिकारियों के मुताबिक, गर्मी के मौसम में भारतीय बड़े पैमाने पर घूमने की योजना बना रहे हैं। लेकिन उड़ानों के कम होने से हवाई किराये में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


उद्योग के सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल से जून के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान बुकिंग पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 37 फीसदी अधिक है। यूरोप में बुक किए गए होटल के कमरे की रातों के माध्यम से विभिन्न देशों से आने वाले आगंतुकों की संख्या को दर्शाता है। विदेश में यूरोप सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है और यहां होटलों व टिकटों की जबरदस्त मांग है। सूत्रों के अनुसार, यदि पायलटों के काम के घंटों के नए नियम लागू होते हैं, तो उद्योग को उड़ानें लगभग 15% कम करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इंडिगो गर्मी के मौसम के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए नए मार्ग जोड़ रही है। मार्च अंत से बंगलूरू से इंडोनेशिया के बाली के लिए उड़ानें शुरू करेगी। मुंबई और कोलंबो के बीच उड़ानें बढ़ाएगी।
विज्ञापन


यात्रा के लिए सर्च 150 फीसदी बढ़ा...
पिछले साल की तुलना में अप्रैल और मई में ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों की वेबसाइट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए सर्च 150 फीसदी तक बढ़ गया है। स्कैंडिनेवियाई क्रूज़ और अलास्का से भारतीय यात्रियों की यात्रा में भी पिछले वर्ष की तुलना में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। लक्षद्वीप में भी मजबूत मांग देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलटों की कम संख्या से प्रभावित हो रहीं उड़ानें
छोटी एयरलाइनों में इंजन और वित्तीय समस्याओं के कारण 200 विमान खड़े रहने की आशंका है। अगर सरकार एक जून से लागू होने वाले नए पायलट ड्यूटी घंटों को स्थगित नहीं करती है, तो एयरलाइंस उड़ानें रद्द करने के लिए मजबूर होंगे। नए नियमों में रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक की ड्यूटी को एक घंटे तक बढ़ाया गया है। ड्यूटी की अवधि को 10 घंटे तक सीमित किया गया है।


उत्तराखंड में पर्यटकों की बढ़ने की उम्मीद...
आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल अप्रैल, मई और जून में उत्तराखंड में क्रमशः 40 लाख, 75 लाख और 83 लाख पर्यटक आए थे। इस गर्मी में यह आंकड़ा पिछले साल से ज्यादा होने की उम्मीद है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यहां की बुकिंग में तेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed