फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   In the second quarter, these three companies including JSPL made profits

Result Q2: दूसरी तिमाही में जेएसपीएल समेत इन तीन कंपनियों को हुआ मुनाफा

Tue, 02 Nov 2021 07:29 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेा डेस्कए अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेा डेस्कए अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Nov 2021 07:29 PM IST
सार

वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही के परिणामों में तीन कंपनियों को बड़ा मुनाफा हुआ है। इन कंपनियों में इस्पात निर्माता जेएसपीएल, दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड शामिल हैं। 

विज्ञापन
In the second quarter, these three companies including JSPL made profits
परिणामq2 - फोटो : istock

विस्तार

वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही के परिणामों में तीन कंपनियों को बड़ा मुनाफा हुआ है। इनमें से घरेलू इस्पात विनिर्माता जेएसपीएल ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान उसका संचयी शुद्ध लाभ लगभग तीन गुना होकर 2,584 करोड़ रुपये रहा। 
विज्ञापन

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने शेयर बाजार को बताया कि एक साल पहले की इसी अवधि में उसका शुद्ध लाभ 897 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 13,615 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 8,295 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का खर्च बढ़कर 10,109 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 7,066 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


सन फार्मा का लाभ बढ़कर 2047 करोड़ रुपये हुआ
दवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर तिमाही में उसका संचयी शुद्ध लाभ 12.92 प्रतिशत बढ़कर 2,047.01 करोड़ रुपये हो गया। सन फार्मा ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,812.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से संचयी आय 9,625.93 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 8,553.13 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीसीएल को 1,923 करोड़ रुपये का मुनाफा
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 30 सितंबर 2021 को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इनके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 7.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,923.5 करोड़ रुपये पर रहा है। यह इसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,795 करोड़ रुपये पर रहा था। दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 83,063 करोड़ रुपये पर रही है जो कि इसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 72,442  करोड़ रुपये पर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed