फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   In Ten days of Navratri, Ramleela festival will generate business worth more than 50k crore, Know Details

Navratri: नवरात्रि-रामलीला पर ₹50 हजार करोड़ से अधिक के कारोबार की आस, सिर्फ मुंबई के बारे में है ये अनुमान

Thu, 03 Oct 2024 06:59 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Thu, 03 Oct 2024 06:59 PM IST
सार

Festival Season Market: नवरात्र शुरू हो गई है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में उत्तर भारत में जहां रामलीला का आयोजन होता है, वहीं, बंगाल और उससे सटे राज्यों में भव्य दुर्गापूजा होती है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में डांडिया-गरबा खेला जाता है। इस साल इन दस दिनों में कारोबारियों को पूरे देश में 50 हजार करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
In Ten days of Navratri, Ramleela festival will generate business worth more than 50k crore, Know Details
त्योहारी सीजन - फोटो : ANI

विस्तार

नवरात्र की शुरुआत हो गई है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में उत्तर भारत में जहां रामलीला का आयोजन होता है, वहीं कोलकाता में दुर्गापूजा की शोभा होती है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में डांडिया गरबा खेला जाता है। इस साल इन दस दिनों में कारोबारियों को पूरे देश में 50 हजार करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है। अकेले मुंबई एमएमआर क्षेत्र (इसमें मुंबई, ठाणे, कल्याण डोंबिवली, नवी मुंबई, उल्हासनगर, भिवंडी जैसे अन्य उपनगर शामिल है) में लगभग 8 हजार करोड़ रुपये के व्यापर की उम्मीद है।

विज्ञापन

त्योहारों के दौरान बाजार की रौनक बढ़ने की उम्मीद

कॉन्फडरेशन ऑफ  ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया कि नवरात्र के दस दिन के उत्सव पर देश भर से 50 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष दस दिन का यह व्यापार लगभग 35 हजार करोड़ रुपये का था। उन्होंने बताया कि अकेले मुंबई एमएमआर में ही लगभग 8 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होगा। इन उत्सवों के दौरान बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है, जिससे व्यापारियों को काफी फायदा होगा।

विज्ञापन


शंकर ठक्कर बताते हैं कि इन दस दिनों में पंडाल बनाने के लिए टेंट हाउस, सजाने के लिए सजावटी कंपनियां आदि को बढ़ा व्यापार मिलता है। इस अवसर पर देश भर में बड़ी मात्रा में मेले तथा उत्सव संबंधी आयोजन होते हैं जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करते हैं। उनका कहना है कि नवरात्रि और रामलीला उत्सव न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से भी लाभकारी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों पर बिकने वाले उत्पादों में भारतीय उत्पादों का रहेगा बोलबाला

देश भर में इस दौरान रामलीला, गरबा और दुर्गापूजा के एक लाख से अधिक छोटे-बड़े अयोजन होते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से लाखों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलता है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री तथा चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि त्योहारों पर विशेषकर बेचे जाने वाले उत्पादों में भारतीय उत्पाद होंगे। प्रधानमंत्री की पहल पर वोकल फॉर लोकल को देखते हुए ग्राहकों को देश में बने उत्पादों को खरीदना चाहिए। लोगों का अब चीन से बने सामानों से मोहभंग हो चुका है। आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश भर में भारतीय सामानों की गुणवत्ता को बढ़ाया है। देश में बने हुए उत्पाद अब विदेशों के उत्पादों से बेहतर है यही वजह है कि उपभोक्ता का घरेलू उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed