फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   in 2020 average increase in salary to be at 9.2 percent, wages to grow by five percent

खुशखबरः सुस्ती भरे माहौल में 9.2 फीसदी बढ़ेगी 2020 में सैलरी, पांच फीसदी मजदूरी

Mon, 02 Dec 2019 05:12 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 02 Dec 2019 05:12 PM IST
सार

  • 4.9 फीसदी रह सकती है वैश्विक औसत वेतन वृद्धि 2020 में
  • एशियाई देशों में सबसे अधिक वेतन वृद्धि भारत में रहने का अनुमान

विज्ञापन
in 2020 average increase in salary to be at 9.2 percent, wages to grow by five percent

विस्तार

नए साल में भारतीयों के वेतन में इजाफा होने की उम्मीद है। कॉर्न फेरी ग्लोबल सैलरी फॉरकास्ट की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 2020 में वेतनभोगियों की सालाना औसत वेतन वृद्धि 9.2 फीसदी होने की उम्मीद है। हालांकि, यह पिछले साल के 10 फीसदी से कम है। वहीं पांच फीसदी इजाफा मजदूरी में भी होगा। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत का 9.2 फीसदी का वेतन वृद्धि अनुमान एशिया में सबसे अधिक है। लेकिन महंगाई के कारण वास्तविक वेतन वृद्धि महज पांच ही रहने का अनुमान है। कॉर्न फेरी इंडिया के चेयरमैन एवं क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह का कहना है कि दुनियाभर में लोगों की वेतन वृद्धि प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद भारत में इसकी वृद्धि दर काफी मजबूत है। मौजूदा आर्थिक स्थिति और सरकार की ओर से किए जा रहे प्रगतिशील सुधारों के साथ देशभर में सभी क्षेत्रों में सतर्क लेकिन आशा की भावना है। इस कारण वेतन में ऊंची वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

जापान में सबसे कम वेतन वृद्धि

रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में वैश्विक औसत वेतन वृद्धि 4.9 फीसदी रहने का अनुमान है। वैश्विक स्तर पर महंगाई दर 2.8 फीसदी रह सकती है। इस कारण वास्तविक वैश्विक औसत वेतन वृद्धि 2.1 फीसदी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया में औसत वेतन वृद्धि 5.3 फीसदी, महंगाई दर 2.2 फीसदी और वास्तविक औसत वेतन वृद्धि 3.1 फीसदी रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एशियाई देशों में इंडोनेशिया में वेतन वृद्धि 8.1 फीसदी, चीन में 6 फीसदी, मलयेशिया में 5 फीसदी और कोरिया में 4.1 फीसदी  रहने का अनुमान है। जापान में सबसे कम 2 फीसदी और ताइवान में 3.6 फीसदी वेतन वृद्धि रह सकती है।

महंगाई के बावजूद अधिक रहेगी वृद्धि

कॉर्न फेरी इंडिया के एसोसिएट क्लाइंट पार्टनर रूपांक चौधरी का कहना है कि 2020 में भारत में औसत वेतन वृद्धि 9.2 फीसदी रह सकती है। लेकिन महंगाई के समायोजन के बाद वास्तविक वेतन वृद्धि 5.1 फीसदी रहने का अनुमान है, जो वैश्विक औसत वेतन वृद्धि से अधिक है।

उन्होंने आगे कहा कि धीमी और कम वेतन वृद्धि के साथ कंपनियां अपने प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों का चुनाव करना जारी रखेंगी। इसके अलावा, कारोबार की बढ़ती लागत के दबाव को देखते हुए निश्चित वेतन में धीमी वृद्धि देखी जाती है, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रदर्शन प्रोत्साहन (अल्प और दीर्घकालिक) सहित कुल वेतन में एक स्थिर वृद्धि जारी रहेगी। यह आंकड़ा 130 से अधिक देशों के 25,000 संगठनों के दो करोड़ से अधिक कर्मचारियों से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।  

एक अन्य रिपोर्ट में 10 फीसदी वृद्धि का अनुमान

इससे पहले ब्रोकिंग एंड सॉल्यूशंस कंपनी विलिस टावर्स वॉटसन ने नवंबर में जारी ‘बजट प्लानिंग रिपोर्ट’ में 2020 में भारत में लोगों के वेतन में 10 फीसदी की वृद्धि का अनुमान जताया था। यह रिपोर्ट विभिन्न उद्योग क्षेत्रों में मौजूद अलग-अलग नौकरियों के अध्ययन के बाद तैयार की गई है।

इसमें बताया गया था कि भारत में जनरल इंडस्ट्री, केमिकल, हाईटेक और फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों में 10 फीसदी वेतन बढ़ने की उम्मीद है। ऊर्जा, वित्तीय सेवाएं और उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा वृद्धि का अनुमान है। ऊर्जा क्षेत्र में 2019 की 8.5 फीसदी वृद्धि के मुकाबले अगले साल 9.3 फीसदी वृद्धि हो सकती है।



वित्तीय सेवाएं क्षेत्र में 2020 में 9.7 फीसदी वृद्धि होने की उम्मीद है। 2019 में इस क्षेत्र में 9 फीसदी वृद्धि हुई थी। उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र में 2019 में 9.5 फीसदी वृद्धि हुई थी, जबकि 2020 में 9.9 फीसदी की दर से वृद्धि का अनुमान जताया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed