फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Imran Attack: Pakistan's stock market slips after attack on Imran, Pakistan rupee also breaks against dollar

Imran Khan Attack: इमरान खान पर हमले के बाद पाकिस्तान का शेयर बाजार फिसला, पूर्व PM की सेहत पर आया बड़ा अपडेट

Fri, 04 Nov 2022 05:54 PM IST
विवेक दास वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद Published by: विवेक दास Updated Fri, 04 Nov 2022 05:54 PM IST
सार

70 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को एक सभा के दौरान गोलीबारी की गई थी। इस घटना में एक गोली इमरान के दाहिने पैर में लगी थी। हमरान खान पर यह हमला पंजाब प्रांत के वजीराबाद इलाके में किया गया था। वहां वह सरकार के खिलाफ एक प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे।

विज्ञापन
Imran Attack: Pakistan's stock market slips after attack on Imran, Pakistan rupee also breaks against dollar
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले और देश में अनिश्चित माहौल के बीच शुक्रवार को वहां के निवेशक सहम गए हैं। जुमे के दिन कराची स्टॉक एक्सचेंज लाल निशान पर कारोबार करते हुए 300 अंकों की कमजोरी के साथ बंद हुआ। पाकिस्तानी मुद्रा भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हो गया है।

विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले के बाद उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पूरे देश में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पीटीआई की ओर से कहा गया है कि उनकी पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर चुनाव कराने के लिए दबाव बनाएगी। बता दें कि गुरुवार हो एक जानलेवा हमले में पूर्व पीएम इमरान खान घायल हो गए थे, गोली उनके पैर में लगी थी। 

विज्ञापन

70 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को एक सभा के दौरान गोलीबारी की गई थी। इस घटना में एक गोली इमरान के दाहिने पैर में लगी थी। हमरान खान पर यह हमला पंजाब प्रांत के वजीराबाद इलाके में किया गया था। वहां वह सरकार के खिलाफ एक प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार के दिन केएसई-100 इंडेक्स लाल निशान पर खुला था। बाजार में कारोबार शुरू होने के बाद यह नीचे ही फिसलता गया। दिन के मध्य तक यह 306.45 अंकों यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41,784.26 अंकों पर पहुंच गई। 

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हो गया। बाजार की शुरुआत में यह हरे निशान पर 225.75 अंकों पर कारोबार करता दिखा। एक फॉरेन करेंसी डीलर का कहना है कि बाजार का रुझान मंदी की ओर है क्योंकि यह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि आने वाले कुछ दिनों में क्या होने जा रहा है?

एक कैपिटल इन्वेस्टमेंट फर्म के इक्विटीज हेड मोहम्मद जुबैर का कहना है कि जब तक देश की राजनीति के बारे में सब कुछ साफ नहीं हो जाता है तब तक बाजार में कोई भी निवेश मुश्किल है। उनका मानना है कि देश में हर कोई इमरान खान और उनकी पार्टी की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। हम देखना चाहते हैं कि क्या इमरान खान देश की सत्ता के खिलाफ आने वाले दिनों में राजनीतिक प्रतिरोध और तेज करते हैं या नहीं? अगर ऐसा होतेा है तो देश की आर्थिक स्थिति और खराब होगी। 

विश्लेषकों ने उल्लेख किया कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अब्दु लजीज अल-सऊद की देश की आगामी यात्रा और प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी परियोजनाओं) को पुनर्जीवित करने के लिए हाल ही में चीन की यात्रा के कारण, खान की हत्या के प्रयास से पहले बाजार ने सकारात्मक संकेत दिए थे।

इमरान खान की पार्टी पीटीआई के मुताबिक जनलेवा हमले के बाद पूर्व पीएम को सड़क मार्ग से उनके अपने शौकत खानम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका एक ऑपरेशन किया गया, फिलहाल उसके बाद उनकी हालत स्थिर है। उनकी पार्टी ने साथ ही यह भी कहा है कि इमरान अपना विरोध मार्च जारी रखने के लिए दृढ़ हैं।

शौकत खानम अस्पताल के डॉक्टरों ने इमरान खान के स्वास्थ्य की हेल्थ बुलेटिन जारी की 

वहीं, शौकत खानम अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन में बताया है कि इमरान खान को चलने और शौचालय का उपयोग करने की अनुमति दे दी गई है। पीटीआई अध्यक्ष अस्पताल से छुट्टी मांग रहे थे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें एक दिन के आराम की सलाह दी है।

अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि इमरान खान को और टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है, उन्हें कुछ भी खाने-पीने से भी नहीं रोका गया है। मेडिकल बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, इमरान खान के दाहिने पैर का दो घंटे तक ऑपरेशन किया गया, अध्यक्ष पीटीआई को पैर में चार चोटें आईं, हड्डी में कोई क्षति नहीं हुई।

पाकिस्तान के गृह मंत्री बोले- इमरान पर हमला देश में धार्मिक चरमपंथ की अभिव्यक्ति 

इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि इमरान खान पर हमला देश में धार्मिक चरमपंथ की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री को दुश्मन नहीं है, बल्कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी है। सनाउल्लाह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमलावर के दूसरे वीडियो से पता चलता है कि उसे चरमपंथियों ने सिखाया था। उन्होंने कहा कि हमलावर को जांचकर्ताओं के साथ बहस करते हुए देखा गया है, उन्होंने कहा कि सरकार ने सोशल मीडिया साइटों से इसकी सामग्री को हटाने की कोशिश की है।



उन्होंने कहा कि वीडियो में संदिग्ध के बयान बहुत ही चिंताजनक और खतरनाक हैं। इस तरह के आरोप पहले भी लगाए गए थे। और वीडियो के वायरल होने के बाद यह संभव है कि इस तरह के बयानों को हवा दी जाए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि खान ने बिना किसी जांच या सबूत के अपनी हत्या के प्रयास के लिए लोगों को दोषी ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed