फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Important Tips Before filing ITR keep these seven things in mind otherwise there will be loss

काम की बात: आईटीआर भरने से पहले इन सात बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान

Mon, 26 Jul 2021 08:13 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली
कालीचरण, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 26 Jul 2021 08:13 AM IST
सार

  • करदाताओं के लिए जरूरी है कि वे रिटर्न भरने के लिए सही आईटीआर फॉर्म का चुनाव करें और उसमें सभी जरूरी जानकारियां दें

विज्ञापन
Important Tips Before filing ITR keep these seven things in mind otherwise there will be loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

आयकर विभाग ने 2020-21 (असेसमेंट ईयर 2021-22) के लिए आईटीआर भरने की अंतिम तारिख 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 सितंबर, 2021 कर दी है। करदाताओं की सुविधा के लिए सात जून, 2021 को नया आयकर पोर्टल भी लॉन्च किया है। हालांकि, अभी इसमें कुछ दिक्कतें हैं।

विज्ञापन


ऐसे में करदाताओं के लिए जरूरी है कि वे रिटर्न भरने के लिए सही आईटीआर फॉर्म का चुनाव करें और उसमें सभी जरूरी जानकारियां दें। अगर आपको वेतन, हाउस प्रॉपर्टी, कैपिटल गेन्स, कारोबार या पेशा या ब्याज-लाभांश जैसे दूसरे स्रोतों से कमाई होती है तो रिटर्न भरते समय इनकी भी पूरी जानकारी दें। सभी बैंक खातों का भी खुलासा करें। इसके तहत आईएफएस कोड, बैंक का नाम और खाता नंबर की जानकारी देनी होगी। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि अपडेटेड बैंक खाते में ही रिफंड आता है।
विज्ञापन

 
विदेशी स्रोत से आय की सूचना दें
विदेशी संपत्ति/ निवेश, विदेश में खाते या विदेशी स्रोत से कमाई की सूचना देना जरूरी है। इसके लिए रिटर्न फॉर्म में शेड्यूल एफए भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से भरे फॉर्म की जांच करें
कैपिटल गेन्स, डिविडेंड, बैंकों और पोस्ट ऑफिस से ब्याज की आय अब आईटीआर में पहले से ही भरे होंगे। इसकी जांच जरूर करें।

31 जनवरी तक कर सकेंगे संशोधन
दाखिल आईटीआर में संशोधन सिर्फ 31 जनवरी, 2022 तक ही कर सकते हैं। इसके बाद संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
 
आईटीआर सत्यापन है जरूरी

ऑनलाइन आईटीआर भरने के 120 दिन के भीतर इसे इलेक्ट्रॉनिक या मैनुअल तरीके से सत्यापित जरूर करें। ये है तरीका...

  • सिग्नेचर सर्टिफिकेट के इस्तेमाल से डिजिटल रूप से हस्ताक्षर करना

  • इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड के इस्तेमाल से

  • आधार ओटीपी से

  • पेपर फॉर्म आईटीआर पोस्ट के जरिए इनकम टैक्स सीपीसी (बंगलूरू) भेजकर

  • सत्यापन करने में असफल रहते हैं तो रिटर्न को ‘नॉट फाइल्ड’ माना जाएगा

 
सही फॉर्म का करें चुनाव
आईटीआर दाखिल करने के लिए सही फॉर्म चुनना जरूरी है। विभाग ने सात फॉर्म आईटीआर-1, आईटीआर-2, आईटीआर-3, आईटीआर-4, आईटीआर-5, आईटीआर-6, आईटीआर-7 जारी किए हैं। गलत फॉर्म भरने पर आपका रिटर्न पूरा नहीं माना जाएगा। सही फॉर्म आयकर विभाग की वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं।



नई व्यवस्था चुनते हैं तो...
अगर नई व्यवस्था चुनते हैं तो फॉर्म 10आईई भरने के बाद ही रिटर्न दाखिल करना होगा। अन्यथा धारा 115बीएसी के तहत आप कम टैक्स दर का दावा करने के योग्य नहीं रह जाएंगे।
 
ऊंचे मूल्य वाले लेनदेन भी बताएं
टैक्स विशेषज्ञ अतुल गर्ग का कहना है कि ऊंचे मूल्य के लेनदेन की जानकारी भी आईटीआर में देनी चाहिए। एक लाख रुपये से ज्यादा के बिजली बिल, बैंक खाते में एक करोड़ से ज्यादा जमा रकम, या फिर विदेश में घूमने पर दो लाख रुपये से ज्यादा के खर्च की सूचना भी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed