फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Import of palm oil Slid 33 percent to 5.14 lakh Tonnes

Palm Oil: पाम तेल का आयात मई में 33 फीसदी गिरकर 5.14 लाख टन पर पहुंचा

Wed, 15 Jun 2022 03:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Jun 2022 03:54 AM IST
सार

देश के वनस्पति तेल के आयात में पाम तेल की हिस्सेदारी 50 फीसदी है। पाम तेल उत्पादों में कच्चे पाम तेल का आयात घटकर 4.09 लाख टन हो गया जो एक साल पहले 7.55 लाख टन था।

विज्ञापन
Import of palm oil Slid 33 percent to 5.14 lakh Tonnes
पाम तेल (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश का पाम तेल आयात मई में 33.20 फीसदी गिरकर 5,14,022 टन पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी महीने में यह 7.69 लाख टन था। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने बताया कि इस दौरान आरबीडी पामोलीन तेल का आयात बढ़ गया।

विज्ञापन


भारत वनस्पति तेल खरीदने वाला दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार है। इसने कहा कि मई में कुल वनस्पति तेल का आयात घटकर 10.05 लाख टन रह गया जो एक साल पहले इसी अवधि में 12.13 लाख टन था। इंडोनेशिया ने 23 मई से पाम तेल के निर्यात पर रोक हटाने का फैसला किया और साथ ही उसने निर्यात कर में भी कमी की थी। इससे इंडोनेशिया से निर्यात बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


50 फीसदी पाम तेल की हिस्सेदारी
देश के वनस्पति तेल के आयात में पाम तेल की हिस्सेदारी 50 फीसदी है। पाम तेल उत्पादों में कच्चे पाम तेल का आयात घटकर 4.09 लाख टन हो गया जो एक साल पहले 7.55 लाख टन था। सोयाबीन तेल का आयात इस साल मई में 3.73 लाख टन था जो एक साल पहले 2.67 लाख टन था। सूर्यमुखी तेल का आयात इसी अवधि में 1.75 लाख टन की तुलना में घटकर 1.18 लाख टन पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4.84 लाख टन रहने की उम्मीद
एसईए ने कहा कि खाने के तेल का भंडार एक जून तक 4.84 लाख टन रहने की उम्मीद है। जबकि 17.65 लाख टन पाइपलाइन में है। भारत पाम तेल का आयात मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलयेशिया से करता है। थोड़ा बहुत यह अर्जेंटीना से भी मंगाता है। सूर्यमुखी का तेल यूक्रेन और रूस से आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed