फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Import of crude oil from Russia decreased first time in nine months latest business news in hindi

Business News: नौ महीने में पहली बार घटा रूस से कच्चे तेल का आयात, पढ़ें व्यापार जगत की अहम खबरें

Wed, 23 Aug 2023 07:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 23 Aug 2023 07:35 AM IST
सार

दुनिया में तेल के तीसरे सबसे बड़े आयातक भारत और चीन ने रूस और सऊदी अरब से तेल की कीमतें बढ़ने से जुलाई में आयात घटा दिया था। इस वजह से रूस और सऊदी को उत्पादन भी घटाना पड़ गया।

विज्ञापन
Import of crude oil from Russia decreased first time in nine months latest business news in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस से भारत का जुलाई में कच्चे तेल का आयात नौ माह में पहली बार कम हुआ है। ओपेक और अन्य देशों में उत्पादन कटौती से सऊदी अरब से भी ढाई वर्षों में आयात सबसे कम हो गया। आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में तेल के तीसरे सबसे बड़े आयातक भारत और चीन ने रूस और सऊदी अरब से तेल की कीमतें बढ़ने से जुलाई में आयात घटा दिया था। इस वजह से रूस और सऊदी को उत्पादन भी घटाना पड़ गया। सऊदी अरब ने जुलाई से सितंबर तक उत्पादन में 10 लाख बैरल प्रति दिन (बीपीडी) की कटौती की है। रूस भी अगस्त में निर्यात में 5 लाख बीपीडी की कटौती करेगा। रूस से आयात 5.7% गिरकर 18.5 लाख बीपीडी व सऊदी अरब से 26% गिरकर 4.70 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया। कुल आयात जुलाई में 5.2% घटकर 44 लाख बीपीडी रहा। 

विज्ञापन


होंडा कार्स एक सितंबर से वाहनों के बढ़ाएगी दाम
होंडा कार्स इंडिया बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए सितंबर से वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है। यह भारत में सिटी और अमेज बेचती है।  हालांकि, कीमतें कितनी बढ़ेंगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जियो फाइनेंशियल : एलआईसी ने खरीदा 6.66 फीसदी हिस्सा
एलआईसी ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेस में 6.66% हिस्सेदारी खरीदी है। एलआईसी ने शेयर बाजारों को बताया, हिस्सा खरीदने का मूल्य रिलायंस इंडस्ट्रीज से जियो के अलग होने से पहले की लागत का 4.68% था। जियो में अंबानी परिवार के पास 46% हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली तिमाही में 8.5 फीसदी रहेगी विकास दर: इक्रा
भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है।  जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान आर्थिक वृद्धि दर 6.1 फीसदी रही थी। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा, अनुकूल आधार प्रभाव व सेवा क्षेत्र में सुधार से वृद्धि तेज रह सकती है। आरबीआई ने अप्रैल-जून, 2023 तिमाही में वृद्धि दर 8.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। इस तरह इक्रा का अनुमान केंद्रीय बैंक से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed