फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   import duty on gold and gems may cut in budget, as ministry sends proposal

बजट 2020: सोने पर घट सकता है आयात शुल्क, मंत्रालय ने दिया कटौती का प्रस्ताव

Mon, 13 Jan 2020 07:35 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 13 Jan 2020 07:35 PM IST
सार

वाणिज्य मंत्रालय ने रत्न एवं आभूषण क्षेत्र में विनिर्माण और निर्यात बढ़ाने के लिए शुल्क में कटौती का दिया प्रस्ताव
12.5 फीसदी किया गया था आयात शुल्क पिछले बजट में
रत्न एवं आभूषण निर्यात उद्योग ने की शुल्क घटाकर 4 फीसदी करने की मांग

विज्ञापन
import duty on gold and gems may cut in budget, as ministry sends proposal
- फोटो : PTI

विस्तार

वाणिज्य मंत्रालय ने रत्न एवं आभूषण क्षेत्र में विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आगामी बजट में सोने पर आयात शुल्क में कटौती का प्रस्ताव दिया है। अपने बजट प्रस्ताव में वित्त मंत्रालय को सुझाव देते हुए वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले बजट में सरकार ने सोने पर आयात शुल्क बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया था, जिसमें अब कटौती की जानी चाहिए।

विज्ञापन


वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2020 को अपना दूसरा बजट पेश करेंगी। रत्न एवं आभूषण निर्यात उद्योग ने आगामी बजट में आयात शुल्क घटाकर 4 फीसदी करने की मांग की है। इससे पहले दिसंबर, 2019 में सोने का आयात घटकर 39 टन पर आ गया, जो नवंबर में 152 टन रहा था। इसके अलावा, भारत ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में 20.57 अरब डॉलर का सोना आयात किया। यह आंकड़ा 2018-19 की समान अवधि के 22.16 अरब डॉलर के मुकाबले करीब 7 फीसदी कम है। भारत सबसे बड़ा सोना आयातक देश है। सालाना आधार पर भारत 800 से 900 टन सोने का आयात करता है।

विज्ञापन

व्यापार घाटा कम करने में मिली मदद

सोना आयात में कमी से अप्रैल-नवंबर अवधि में देश के व्यापार घाटे को कम कर 106.84 अरब डॉलर पर लाने में मदद मिली है। पिछले साल की समान अवधि में व्यापार घाटा 133.74 अरब डॉलर था। जुलाई, 2019 से ही सोने के आयात में नकारात्मक वृद्धि देखने को मिल रही है। हालांकि, अक्तूबर में इसका आयात 5 फीसदी बढ़कर 1.84 अरब डॉलर और नवंबर में 6.6 फीसदी की वृद्धि के साथ 2.94 अरब डॉलर का रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रत्न-आभूषण निर्यात में गिरावट

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में रत्न एवं आभूषण निर्यात करीब 1.5 फीसदी घटकर 20.5 अरब डॉलर रहा है। देश का सोना आयात 2018-19 की समान अवधि में 3 फीसदी घटकर 32.8 अरब डॉलर रहा था। सोना आयात का व्यापार घाटा और चालू खाता घाटे (कैड) पर नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए सरकार ने पिछले साल बजट में आयात शुल्क को 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया था। उद्योग विशेषज्ञों का करने लगी हैं। 

रुपये में मजबूती से सोना 236 रुपये सस्ता

दिल्ली सराफा बाजार में सोमवार को सोना 236 रुपये सस्ता होकर 40,432 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। चांदी भी 376 रुपये सस्ती होकर 47,635 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक बिकवाली और रुपये में मजबूती से दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 236 रुपये टूट गया। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत चल रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,550 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.97 डॉलर प्रति औंस रही। पिछले सत्र में सोना 40,668 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed