फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IMF criticises Pak finance ministry declaration that all targets have been achieved

IMF: आईएमएफ के ऋण के लिए पाकिस्तान के दावों की खुली पोल; बैठक में मिशन ने अधिकारियों को फटकारा, ये है मामला

Fri, 15 Mar 2024 05:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 15 Mar 2024 05:12 PM IST
सार

IMF: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एक टीम तीन अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज की 1.1 अरब डॉलर की अंतिम किश्त जारी करने से पहले बातचीत करने के लिए इस्लामाबाद पहुंची है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार एक बैठक के दौरान आईएमएफ के अधिकारियों ने पाकिस्तान सरकार की ओर से किए गए दावों पर नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
IMF criticises Pak finance ministry declaration that all targets have been achieved
IMF Pakistan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के उस दावे पर नाराजगी जाहिर की है कि जिसमें पड़ोसी देश ने वैश्विक ऋणदाता की ओर से होने वाली समीक्षा से पहले ही सभी संरचनात्मक मानकों और लक्ष्यों को हासिल करने की बात कही है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एक टीम तीन अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज की 1.1 अरब डॉलर की अंतिम किश्त जारी करने से पहले बातचीत करने के लिए इस्लामाबाद पहुंची है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार आईएमएफ के मिशन प्रमुख नाथन पोर्टर और उनके सहयोगियों ने इस बात पर नाखुशी जताई कि वित्त मंत्रालय ने तीन अरब डॉलर के स्टैंडबाय अरेंजमेंट प्रोगाम (एसबीए) के तहत समीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही इसके निष्कर्ष के संबंध में बयान जारी कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले, वित्त मंत्रालय ने अपने आधिकारिक हैंडआउट में घोषणा की थी कि आईएमएफ से कोई प्रतिक्रिया मिलने से पहले उन्होंने सभी मानकों और लक्ष्यों को पूरा कर लिया है। द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, आईएमएफ समीक्षा मिशन ने समीक्षा वार्ता के पहले सत्र में वित्त मंत्रालय की टीम को फटकार लगाई और इसके बाद वहां मौजूद किसी को समझ नहीं आया कि जवाब कैसे दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद, वित्त मंत्री औरंगजेब ने आईएमएफ मिशन को बताया कि इस पर ध्यान दिया है और भविष्य में इस तरह की घटना कभी नहीं दोहराई जाएगी। पाकिस्तान और आईएमएफ ने दूसरी समीक्षा पूरी करने और आर्थिक व वित्तीय नीतियों के ज्ञापन (एमईएफपी) पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बातचीत शुरू की है। इसके बाद अप्रैल 2024 के दूसरे सप्ताह में फंड के कार्यकारी बोर्ड के समक्ष 1.1 बिलियन अमरीकी डालर की अंतिम किश्त जारी की जाएगी।

आईएमएफ की टीम ने 9,415 अरब रुपये के वांछित वार्षिक कर संग्रह लक्ष्य हासिल करने के लिए अंतिम तिमाही (अप्रैल-जून) के आंकड़ो के बारे में भी पूछताछ की। आईएमएफ की टीम ने खुदरा विक्रेताओं के लिए सरलीकृत कर योजना का अनावरण करने के लिए सटीक समय सीमा के बारे में पूछा। उन्होंने इस संबंध में मौजूदा शासन की राजनीतिक इच्छाशक्ति के बारे में भी पूछताछ की। इस दौरान अधिकारी जवाब नहीं दे पा रहे थे।

   
गुरुवार को वित्त मंत्रालय द्वारा की गई एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, आईएमएफ मिशन ने वित्त मंत्रालय में संघीय वित्त और राजस्व मंत्री मुहम्मद औरंगजेब से मुलाकात की। मिशन स्टैंड-बाय अरेंजमेंट (एसबीए) की दूसरी समीक्षा करने के लिए पाकिस्तान में है। वित्त मंत्री ने मिशन का स्वागत किया और पाकिस्तान के आर्थिक विकास और स्थिरता के लिए सुधार के एजेंडे पर आईएमएफ के साथ काम करने के लिए सरकार की ओर से प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed